भारत ने ऑस्ट्रेलिया दौरे में शानदार प्रदर्शन किया था. भारतीय टीम ने जहां टी-20 सीरीज को ऑस्ट्रेलिया दौरे में 1-1 से ड्रा किया था. वहीं चार मैचों की टेस्ट सीरीज को 2-1 के अंतर से जीत लिया था. 3 मैचों की वनडे सीरीज में भी भारत ने 2-1 से कब्ज़ा जमा लिया था.
ऑस्ट्रेलिया दौरे पर कुलदीप यादव ने शानदार गेंदबाजी की थी. उन्होंने अपनी इस शानदार गेंदबाजी का श्रेय ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान शेन वार्न को दिया है. उन्होंने कहा है, कि शेन वार्न ने ऑस्ट्रेलिया दौरे में उनकी काफी मदद की थी.
ऑस्ट्रेलिया दौरे में शेन वार्न ने की मेरी मदद

भारतीय टीम के स्पिन गेंदबाज कुलदीप यादव ने क्रिकेट नेक्स्ट से बात करते हुए अपने एक बयान में कहा, “जिस समय से मैं ऑस्ट्रेलिया में उतरा था, उसी समय से शेन वॉर्न हमारी टीम के करीब थे. हर सुबह किसी भी मैच से पहले मैं वॉर्न से बातचीत करता था और उनसे अपनी गेंदबाजी के लिए टिप्स लेता था.
वह मुझे प्रेरित करते रहते थे. कोच रवि शास्त्री ने भी दौरे के पहले दिन मुझे शेन वॉर्न से मिलवाया था. उन्होंने मुझसे ऑस्ट्रेलिया के हालात और यहां गेंदबाजी करने के तरीकों को वार्न से पूछने के लिए कहा था. उन्होंने मुझे यहां की परिस्थितियों और यहां मिलने वाले बाउंस के बारे में काफी कुछ बताया.”
वार्न से फोन और व्हाट्सएप पर लेता रहता हूँ टिप्स

कुलदीप यादव ने आगे अपने अपने बयान में कहा, “विश्व कप 2019 अब बहुत दूर नहीं है, इसलिए मैं अपनी तैयारियों के लिए वॉर्न से फोन और व्हाट्सएप पर कुछ ना कुछ टिप्स लेता रहता हूं.”
आईपीएल में उनसे बात करने का इंतजार कर रहा

कुलदीप यादव ने शेन वार्न की तारीफ करते हुए आगे कहा, “वह आईपीएल में भी यहां रहेंगे और इसलिए मैं उनसे एक बार फिर बात करने का इंतजार कर रहा हूं. मेरे पास शेन वार्न के रूप में एक व्यक्ति मौजूद है. जिससे मैं कभी भी अपनी गेंदबाजी पर सलाह ले सकता हूँ.
मुझे इस बात से काफी खुश हूँ, कि मेरे बचपन के आइडल मुझे एक अच्छा गेंदबाज बनाने में मदद करने को हमेशा तैयार रहते हैं. वह मुझे बताते है, कि क्या सही और गलत है. वह मुझे वास्तव में हमेशा सकारात्मक महसूस कराते है.”
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post दिग्गज भारतीय खिलाड़ियों को नजरअंदाज कर कुलदीप यादव ने इस विदेशी खिलाड़ी को दिया ऑस्ट्रेलिया में अपनी सफलता का श्रेय appeared first on Sportzwiki.