भारतीय टीम के बेहतरीन खिलाड़ी में से एक सुरेश रैना को. विश्व के महानतम फिल्डर में से एक जोंटी रोड्स ने इस समय विश्व का सबसे बेहतरीन फिल्डर बताया है.जोंटी रोड्स ने बेस्ट फील्डिंग में नंबर वन पर टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर सुरेश रैना को रखा. रोड्स ने रैना को नंबर एक पर रखने के लिए तर्क देते हुए कहा कि
रैना कठिन परिस्थितियों में भी मैदान में रहते हैं और गेंद को रोकने के लिए कभी नहीं हिचकिचाते हैं. रोड्स ने कहा कि क्षेत्ररक्षण में उनका अपना भी वहीं तरीका था. अब सुरेश रैना ने इस ट्वीट कर रोड्स की जमकर प्रशंसा की है. बता दें, भारतीय टीम के लिए जब सुरेश रैना खेलते हैं. उनकी फील्डिंग कमाल की होती है.
रैना ने ट्वीट कर कहा,
मेरे लिए बहुत गर्व की बात है कि आपने मुझे नंबर एक फील्डर के रूप में चुना है. मैं हमेशा आपको अपना आदर्श मानते आया हूँ. आपने मुझे हमेशा प्रेरित करते आएं हैं.
यहाँ देखें ट्वीट
So glad to have retained my number 1⃣ spot on your list all these years, @JontyRhodes8 ! You've always inspired me by setting the highest standards on the field! https://t.co/DD93jfmj5Y
— Suresh Raina
(@ImRaina) February 13, 2019
सुरेश रैना के बाद नंबर 2 पर दक्षिण अफ्रीका के एबी डिविलियर्स हैं

गौरतलब है कि जोंटी रोड्स की बेस्ट फील्डर्स की लिस्ट में सुरेश रैना के बाद नंबर 2 पर दक्षिण अफ्रीका के एबी डिविलियर्स हैं. इसके बाद उन्होंने पॉल कॉलिंगवुड, हर्शल गिब्स और ऑस्ट्रेलिया के एंड्रयू साइमंड्स को रखा है. साइमंड्स के बारे में रोड्स ने कहा वह पहले ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी हैं, जिन्हें अच्छी तरह से फील्डिंग करते देखा.
रोड्स ने इस खिलाड़ी को अविश्वसनीय क्षेत्ररक्षक बताया

हर्शल के बारे में रोड्स ने कहा कि वह एक अविश्वसनीय क्षेत्ररक्षक थे. रोड्स ऐसे फील्डर हैं जिनको अपनी बल्लेबाजी से ज्यादा फील्डिंग की वजह से विश्व क्रिकेट में जाना जाता है. उनको एक बार अपनी फील्डिंग की वजह से मैन ऑफ़ द मैच का खिताब मिल चूका है. रैना को इतने महान फील्डर की ओर से ऐसी तारीफ़ मिलना बहुत बड़ी बात है.
अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post जोंटी रोड्स ने रैना को बताया विश्व का सबसे बेहतरीन फील्डर, तो सुरेश रैना ने ऐसे दिया धन्यवाद appeared first on Sportzwiki.
(@ImRaina)