Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ऋषभ पंत ने धोनी को दी थी धमकी, अब चेन्नई सुपर किंग्स ने दिया इस युवा खिलाड़ी को करारा जवाब

भारतीय टीम विश्व कप से पहले आईपीएल खेलने वाली है. सभी फ्रेंचाईजी इसको लेकर तैयार हो रही है. पहले ये कयास लगाए जा रहे थे कि लोकसभा चुनाव की वजह से इस बार आईपीएल विदेशी सरजमीं पर होगा, लेकिन इसके बाद बीसीसीआई ने इस बात पर मुहर लगा दी कि आईपीएल भारत में ही होगा.

इसी के साथ पहले दो हफ्ते के लिए आईपीएल का कार्यक्रम भी घोषित हो गया है. अब दोनों टीमों के खिलाड़ी अपनी-अपनी तरह से दूसरे टीम के खिलाड़ियों को ललकार रहे हैं. इस बीच दिल्ली कैपिटल्स के ऋषभ पंत ने चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को धमकी दी थी. अब चेन्नई ने उनको जोरदार जवाब दिया है.

क्या कहा था ऋषभ पंत ने?

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान धोनी चेन्नई को पिछले साल विजेता बना दिया. चेन्नई दो साल बाद आईपीएल में वापसी कर रही थी. अब भारतिय्ब टीम में उनके विकल्प के रूप में देखे जा रहे ऋषभ पंत ने उनको धमकी देते हुए कहा,

“माही भाई ना गुरु के समान हैं. माही भाई नहीं होते तो पता नहीं मैं विकेटकीपर बैट्समैन होता या नहीं होता, लेकिन इस बार मैं उनकी टीम पर ऐसा बरसूँगा कि कैप्टन कूल, कूल नहीं रहेंगे. माही भाई तैयार रहना गेम दिखाने आ रहा हूँ.”

यहाँ देखें वीडियो 

अब चेन्नई सुपर किंग्स ने ऐसे दिया जवाब 

अब चेन्नई की टीम ने पंत को जवाब दिया है. उन्होंने ट्वीट कर धोनी को रजनीकांत बताया है. जिसके बाद चेन्नई टीम का ये ट्वीट जमकर वायरल हो रहा है. अब तो ये आईपीएल के बाद ही पता चलेगा कौन किस से बेहतर है. फिलहाल भारतीय टीम के ये दोनों खिलाड़ी आज से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 सीरीज में टीम का हिस्सा होंगे.

यहाँ देखें चेन्नई सुपर किंग्स का ट्वीट 

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

 

The post ऋषभ पंत ने धोनी को दी थी धमकी, अब चेन्नई सुपर किंग्स ने दिया इस युवा खिलाड़ी को करारा जवाब appeared first on Sportzwiki.