Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

भारतीय टीम के लिए आई खुशखबरी, कीवी टीम का ये तूफानी बल्लेबाज अंतिम मुकाबले से हुआ बाहर!

इंटरनेट डेस्क। भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच वनडे मैचों की सीरीज का अंतिम मुकाबला कल रविवार को वेलिंग्टन में खेला जाएगा। अंतिम मुकाबले से पहले मेजबान न्यूजीलैंड के लिए बुरी खबर आई है। कीवी टीम के आक्रामक ओपनर बल्लेबाज मार्टिन गप्टिल पांचवे वनडे से बाहर हो सकते है।

पूर्व भारतीय कप्तान राहुल द्रविड़ ने इस टीम को बताया विश्व कप का प्रबल दावेदार, बस करना होगा ये काम...

आपको बता दें कि कीवी टीम के ओपनर बल्लेबाज मार्टिन गप्टिल अभ्यास के दौरान थ्रो करते हुए चोटिल हो गए। जब फीजियो गप्टिल को मैदान से बाहर लेकर गए तो वो काफी दर्द में दिखाई दिए। अब ऐसे में गप्टिल के लिए खेलना संदिग्ध हो गया है कि वो अंतिम वनडे मुकाबले में खेलेगे या नहीं। अगर गप्टिल अंतिम मैच में नहीं खेलते है तो उनकी जगह कोलिन मुनरो को मौका मिल सकता है।

आपको साथ ही ये बता दें कि भारतीय टीम इस पांच वनडे मैचों की सीरीज को पहले ही जीत चुकी है। क्योंकि भारतीय टीम फिलहाल सीरीज में 3-1 की अजेय बढ़त बना चुकी है। कीवी टीम अभी तक एकमात्र चौथा वनडे मैच ही जीत पाई है। पहले वनडे मैच में भारत ने कीवी टीम को 8 विकेट से, दूसरे मैच में 90 रनों से और तीसरे वनडे में सात विकेट से हराया था। अब देखना होगा कि कल होने वाले मुकाबले में कीवी टीम बढ़त को कम कर पाएगी या फिर भारतीय टीम बढ़त बनाने में सफल हो पाती है। भारतीय टीम ने करीब 10 बाद न्यूजीलैंड में द्विपक्षीय सीरीज जीतने में कामयाबी हासिल की है।