भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज क्रिकेट के सबसे लोकप्रिय खिलाड़ियों में शामिल हैं। क्रिकेट के अलावा बॉलीवुड सेलेब्रिटी भी धोनी की काफी इज्जत करते हैं। बॉलीवुड के अभिनेता रणवीर सिंह ने अपनी और महेंद्र सिंह धोनी के पहली मुलाकात के बारे में बताया है। रणवीर अभी अपनी फिल्म की प्रमोशन के दौरान यह बात बताई।
जब धोनी से मिले रणवीर

महेंद्र सिंह धोनी ने 2004 में बांग्लादेश के खिलाफ अपना अंतरराष्ट्रीय डेब्यू किया था। जल्द ही धोनी ने पकिस्तान के खिलाफ 148 रन बनाकर क्रिकेट प्रेमियों की दिल में अपनी जगह बना ली। उनसे पहली मुलाकात के बारे में रणवीर सिंह ने कहा
“मैं अमेरिका से पढाई खत्म करके आया और असिस्टेंट डायरेक्टर बन गया। हम एक कपड़ें का ऐड शूट कर रहे थे और उनके ब्रांड एम्बेसडर महेंद्र सिंह धोनी थे। उस दिन मैं इतना उत्साहित था कि टीम इंडिया का पूरा ड्रेस पहन कर आया। उस दिन उनसे मिलने का मौका मिला।”
इस वजह से है इज्जत

रणवीर सिंह क्रिकेट से काफी जुड़े रहे हैं। वह विश्व कप 1983 की जीत पर बन रही फिल्म में कपिल देव का रोल निभा रहे हैं। धोनी के बारे में आगे बताते हुए रणवीर ने कहा
“धोनी मेरे हीरो हैं, वह मेरे आदर्श हैं। मैं इस वजह से उनकी इज्जत नहीं करता कि वह एक शानदार क्रिकेटर हैं बल्कि वह जैसे इंसान है।”
यह भी पढ़ें: विश्व कप में धोनी की मौजूदगी काफी अहम : युवराज
करियर के अंतिम दौरे में धोनी

पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अपने करियर के अंतिम दौर में हैं। 37 वर्षीय विश्व विजेता कप्तान धोनी विश्व कप 2019 के बाद क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर सकते हैं। उनकी कप्तानी में भारत ने आईसीसी की सभी तीन टूर्नामेंट को जीता है।
विश्व कप के लिए वह भारतीय टीम के सबसे महत्वपूर्ण खिलाड़ी हैं। उन्होंने पास 330 से ज्यादा वनडे मैचों का अनुभव है और यह उनका चौथा विश्व कप भी है। इसी वजह से विश्व कप में वह महत्वपूर्ण साबित हो सकते हैं।
देखें वीडियो:
What happened when @RanveerOfficial and @msdhoni crossed paths for the first time?
Watch here and catch the whole story on #TheSuperKingsShow, tomorrow at 8 am and 8 pm, only on Star Sports 2/2HD. #VIVOIPLOnStar pic.twitter.com/2PztWyHXF6
— Star Sports (@StarSportsIndia) February 9, 2019
अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post वीडियो: जब पहली बार महेंद्र सिंह धोनी से पहली बार मिले बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह, हुआ कुछ ऐसा appeared first on Sportzwiki.
