Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

भारत टेस्ट रैंकिंग में शीर्ष पर बरकरार, साउथ अफ्रीका तीसरे स्थान पर खिसका

दुबई
श्री लंका से सीरीज गंवाने के बाद दक्षिण अफ्रीका आईसीसी की नवीनतम टेस्ट रैंकिंग में तीसरे स्थान पर खिसक गया है, जबकि भारत पहले की तरह शीर्ष पर बना हुआ है। श्री लंका ने पोर्ट एलिजाबेथ में दूसरे टेस्ट मैच में 8 विकेट से जीत दर्ज करके तीन मैचों की सीरीज में 2-0 अजेय बढ़त हासिल कर ली है। 

दक्षिण अफ्रीका के सीरीज से पहले 110 अंक थे और वह शीर्ष पर काबिज भारत (116 अंक) से छह अंक पीछे था। पहले दोनों टेस्ट मैच हारने के बाद अब उसके 105 अंक रह गए हैं और वह न्यू जीलैंड (107 अंक) से दो अंक पीछे हो गया। श्री लंका की जीत का फायदा न्यू जीलैंड को मिला और वह दूसरे स्थान पर काबिज हो गया है। 

आईसीसी की विज्ञप्ति के अनुसार श्री लंका के पहले की तरह छठे स्थान पर बना हुआ है, लेकिन उसे चार अंक का फायदा हुआ है और उसके अब 93 अंक हो गए हैं। न्यू जीलैंड को अपना दूसरा स्थान बरकरार रखने के लिए बांग्लादेश के खिलाफ तीन टेस्ट मैचों की सीरीज जीतनी होगी। सीरीज का पहला मैच 28 फरवरी से हैमिल्टन में शुरू होगा।