इंटरनेट डेस्क। इस समय टीम इंडिया के साथ न्यूजीलैंड दौरे पर गए भारतीय टीम के हरफनमौला खिलाड़ी हार्दिक पांड्या और विस्फोटक बल्लेबाज केएल राहुल के लिए एक बुरी खबर आई है। आपको बता दें कि पिछले दिनों दोनों ने एक शो में महिला विरोधी टिप्पणी की थी। इस मामलें के कारण हार्दिक और राहुल के खिलाफ जोधपुर में मामला दर्ज किया गया है।
रोहित शर्मा T20 सीरीज में बना सकते हैं ये दो विश्व रिकॉर्ड, इन मामलों में बनेंगे नंबर वन
हार्दिक पांड्या और केएल राहुल ने बिते साल दिसंबर में करन जौहर के शो कॉफी विद करण में महिलाओं के प्रति एक आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इसके चलते केएल राहुल, हार्दिक पांड्या सहित करन जौहर के खिलाफ जोधपुर में एफआईआर दर्ज कराई गई है।\
सुनील गावस्कर ने कहा ये दो ऑलराउंडर खिलाड़ी विश्वकप में भारत के लिए साबित हो सकते तुरूप के इक्के
इस आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद हार्दिक पांड्या को कंगारू दौरे से बीच में ही वापिस बुला लिया गया था और दोनों खिलाड़ियों का टीम से निलंबन कर दिया गया था। लेकिन बाद में हार्दिक पांड्या और केएल राहुल का निलंबन तुरंत प्रभाव से हटा दिया गया था। निलंबन हटने के बाद हार्दिक पांड्या न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच वनडे मैचों की सीरीज के अंतिम मैचों में टीम से जुड़े। हार्दिक पांड्या ने अंतिम मैच में तूफानी पारी खेली और टीम को विजयी बनाने में अहम योगदान दिया। भारतीय टीम का ये दिग्गज बल्लेबाज इस समय कीवी टीम के खिलाफ टी20 सीरीज खेल रहा है।
आईसीसी विश्व कप में ये क्रिकेटर होगा पाकिस्तान का कप्तान, पीसीबी ने की बड़ी घोषणा