Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

स्टम्प माइक की वजह से दहशत में क्रिकेटर्स, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट एशोसिएशन ने कही ये बात

क्रिकेट के मैदान में टेक्नॉलोजी ने काफी हद तक खिलाड़ियों को गंदी भाषा के इस्तेमाल से डरा के रख दिया है। आमतौर पर देखा जाता है कि खिलाड़ी बीच मैदान में एक-दूसरे पर छिंटाकशी करने का मौका नहीं छोड़ते हैं। और इस दौरान अभद्र भाषा का भी प्रयोग कर देते हैं।

स्टंप्स माइक की भूमिका से खिलाड़ियों के मन में बैठा डर

इसी को देखते हुए आईसीसी ने समय-समय पर नए टेक्नॉलोजी को क्रिकेट के मैदान में उतारा जिससे कि खिलाड़ियों की हरकतों पर नजर रखी जा सके।

इसी का एक हिस्सा है स्टंप माइक जो बल्लेबाज, विकेटकीपर या स्टंप के आसपास होने वाले सभी खिलाड़ियों की भाषा को रिकॉर्ड कर लेता है और हाल ही में पाकिस्तान के सरफराज अहमद हो या वेस्टइंडीज के शनॉन गेब्रियाल दोनों ही इसकी भेंट चढ़े।

क्रिकेटर्स एसोसिएशंस के अध्यक्ष टोनी आयरिश ने दी अपनी प्रतिक्रिया

आईसीसी की इसी टेक्नॉलोजी को लेकर इंटरनेशनल क्रिकेटर्स एसोसिएशंस के अध्यक्ष टोनी आयरिश ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। टोनी आयरिश ने कहा कि

“स्टंप माइक के चयनात्मक उपयोग के कारण से खिलाड़ियों के मन में डर बैठ गया है और खिलाड़ियों को इसके दुरुपयोग से बचाने के लिए प्रसारकों को प्रोटोकॉल निर्धारित करने चाहिए।”

खिलाड़ियों में भी बैठ गया है डर, प्रसारक करेंगे प्रोटोकॉल को निर्धारित

टोनी आयरिश ने आगे कहा कि ये गंभीर चर्चा का विषय है कि स्टंप्स माइक का इस्तेमाल कैसे होता है ये कब चालू रहता है और कब बंद हो जाता है। मैं सिर्फ इतना कहना चाहता हूं कि जब ऐसे मामले सामने आते हैं तो खिलाड़ी आमतौर पर अपनी स्थिरता के पक्ष में होते हैं और मेरे हिसाब से इसके सही इस्तेमाल के लिए प्रसारकों को प्रोटोकॉल निर्धारित करने चाहिए।

स्टंप माइक की रिकॉर्ड फीड की क्षमता को लेकर आयरिश से जब सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि जब स्टंप्स माइक का अनुचित उपयोग होता है तो इसके चयनात्मक उपयोग की संभावना बढ़ जाती है और ये खिलाड़ियों के डर का सबसे बड़ा कारण है। हालांकि ऐसा कहना ठीक नहीं होगा कि सभी प्रसारक ऐसा करते हैं लेकिन इस मौके की संभावना बनी रहती है।

खिलाड़ियों को भी रखनी चाहिए अपनी भाषा में संयम

टोनी आयरिश ने आगे कहा कि “कई बार खिलाड़ी विरोधी टीम के खिलाफ स्टंप्स माइक का इस्तेमाल करते हैं लेकिन ये खिलाड़ी की भी जिम्मेदारी है कि वो अपनी सीमा में रहकर संयम रखकर व्यवहार करें।

खिलाड़ियों पर खेल की भावना और नियमों के भीतर खेलने का दायित्व होता है। इन नियमों में अधिकांश खिलाड़ी मैदान पर एक-दूसरे के साथ व्यवहार करने के तरीके से संबंधित होते हैं और खिलाड़ियों को ये ध्यान रखना चाहिए।”

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।

The post स्टम्प माइक की वजह से दहशत में क्रिकेटर्स, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट एशोसिएशन ने कही ये बात appeared first on Sportzwiki.