इंटरनेट डेस्क। जम्मू कश्मीर के पुलवामा क्षेत्र में 14 फरवरी को हुए आतंकी हमले में मारे गए शहीदों के परिवार के लिए आज देश का प्रत्येक व्यक्ति किसी न किसी प्रकार से आगे आकर उनकी सहायता करने में जुटा है। चाहे वो फिल्मी दुनिया हो, खेल जगत हो या फिर आम आदमी हो सब शहीद हुए जवानों के परिवार कीमदद करने के लिए आगे हाथ बढ़ा रहे है।
इसी बीच भारतीय टीम के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज व भारत रत्न सचिन तेंदुलकर भी पुलवामा में शहीद हुए सैनिकों के परिवार के लिए आगे आए है। मीडिया से मिल रही जानकारी के अनुसार सचिन तेंदुलकर रविवार को दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आईडीबीआई फेडरल लाइफ इंश्योरेंस की और से आयोजित मैराथन में भाग लेंगे। आपको बता दें कि ये मैराथन दौड़ पुलवामा में शहीद हुए जवानों के परिवार की आर्थिक सहायता के लिए की जा रही है।
रविवार को होने वाली ये मैराथन दौड़ चार कटेगरी में होगी। प्रत्येक रेस के शुरू होने से पहले मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर हैश टैग कीपमूविंग पुशअप चैलेंज के तहत 5 से 10 पुशअप लगाएंगे। इस पुशअप कार्यक्रम में सचिन के साथ कईधावक भी भाग लेंगे। साथ ही हर भाग लेने वाला धावक इसमें 100 रूपए दान देगा। जो राशि एकत्रिक होगी व शहीदों के लिए बनाएं गए फंड में जमा कराया जाएगा। आपको बता दें कि आईडीबीआई फेडरल लाइफ इंश्योरेंस में मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ब्रांड दूत है। पुलवामा में शहीद हुए जवानों के परिवार के लिए भारतीय क्रिकेट टीम के कई पूर्व व वर्तमान खिलाड़ी उनकी आर्थिक मदद के लिए आगे आए है।