Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान युद्ध के लिए तैयार, शाहिद अफरीदी ने भी दिया भारत विरोधी बयान

जम्मू कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकवादी हमले में 40 से ज्यादा जवान शहीद हो गएं. अब इस बारे में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने प्रेस कांफ्रेंस की है. इस प्रेस कांफ्रेंस में उन्होंने पाकिस्तान को निर्दोष बताया है. साथ ही ये भी कहा है अगर भारत युद्ध करेगा तो हम चुप नहीं बैठेंगे.

साथ ही उन्होंने ये भी कहा अगर भारत के पास इस बारे में सबूत है, कि हमने ये हमले करवाएं हैं. तो हमे सबूत दें हम कारवाई करेंगे. अब इस प्रेस कांफ्रेंस का सपोर्ट शाहीद अफरीदी ने भी किया है.

क्या कहा इमरान खान ने 

“मैं भारत से कहता हूं कि आपके पास कोई सबूत है तो मैं गारंटी देता हूं कि हम कार्रवाई करेंगे. ऐसा किसी के दबाव में नहीं कर रहे. हम आतंकवाद पर बात करने के लिए तैयार है. हम इससे सबसे ज्यादा परेशान हैं. कश्मीर के युवा इस हद तक उतर चुके हैं, कोई तो वजह होगी”

उन्होंने यह भी कहा,

“आपके इलेक्शन का टाइम है. अगर आप समझते हैं कि पाकिस्तान पर किसी तरह का हमला करेंगे. तो पाकिस्तान रिटेलिएट (जवाबी कार्रवाई) करेगा. हम सब जानते हैं कि जंग शुरू करना इंसान का काम है, लेकिन खत्म करना नहीं, ये किस तरफ जाएगा, ये तो अल्लाह ही जानता है. ये मसला अफगानिस्तान की तरह बातचीत से ही हल होगा”

शाहीद अफरीदी ने ऐसे किया इमरान का सपोर्ट

इमरान ने आगे ये भी कहा,

“हम दहशतगर्दी पर भी बात करने को तैयार हैं.भारत सोचे कि कश्मीर के युवा मरने-मारने पर क्यों उतर आए? इमरान के बयान से पहले ही भारतीय सेना ने कहा था- पुलवामा हमले में पाक सेना का हाथ है”

“14 फरवरी को पुलवामा के लेथपोरा में हुए फिदायीन हमले में भारत के 40 जवान शहीद हो गए थे. 18 फरवरी को सुरक्षा बलों ने हमले के मास्टरमाइंड कामरान को पुलवामा के पिंगलेना में मार गिराया”

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान युद्ध के लिए तैयार, शाहिद अफरीदी ने भी दिया भारत विरोधी बयान appeared first on Sportzwiki.