सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच में डेब्यू का मौका मिला था। पहले दो मैचों में सलामी बल्लेबाजों का फ्लॉप शो के बाद पृथ्वी शॉ की जगह टीम में शामिल किये गये मयंक अग्रवाल ने बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया। डेब्यू मैच में की पहली पारी में ही 76 रनाकर उन्होंने अपने इरादे साफ कर दिए।
स्लेजिंग के लिए भी मशहूर हुई सीरीज

ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच दिसम्बर- जनवरी में हुई सीरीज स्लेजिंग के लिए भी याद की जाएगी। एक बात और थी कि इस स्लेजिंग में खिलाड़ियों के बीच कोई ज्यादा विवाद नहीं हुआ।
सभी स्लेजिंग मजाकिया तरीके की ही थीं। भारतीय विकेटकीपर ऋषभ पन्त और टिम पेन की स्लेजिंग काफी चर्चा में रही लेकिन इसी बीच कई बातें छूप भी गयी। इसी एक घटना का खुलासा मयंक अग्रवाल ने किया था।
आरोन फिंच ने की स्लेजिंग

ऑस्ट्रेलिया टीम के सलामी बल्लेबाज आरोन फिंच ने बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच के दौरान मयंक अग्रवाल को स्लेज करने की कोशिश की थी। मैच के तीसरे दिन खेल समाप्ति से पहले मयंक पिच पर टिके हुए थे। उसी समय उनका ध्यान भटकाने के लिए फिंच ने कहा
“मयंक, मेलबर्न को शानदार नाइटलाइफ़ है, पार्टी करने के लिए एक अच्छी जगह। यदि तुम अभी आउट हो जाते हो, तो आप ऐसा कर सकते हो।”
सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल यहाँ जवाब देने में पीछे नहीं रहे और उन्होंने कहा “आरोन, मेरी शादी हो चुकी है।”
मयंक और फिंच अच्छे दोस्त

मयंक अग्रवाल ने यह खुलासा किंग्स इलेवन पंजाब की वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में किया। दोनों खिलाड़ी पिछले आईपीएल सीजन में किंग्स इलेवन पंजाब की टीम का ही हिस्सा थे। इसी वजह से इनकी दोस्ती अच्छी है।
कर्नाटक के बल्लेबाज मयंक अग्रवाल ने इस सीरीज दो मैचों में मिले मौके पर शानदार प्रदर्शन किया। दो मैच की तीन पारियों में उन्होंने 65 की औसत से 195 रन बनाये। इस प्रदर्शन से उन्होंने टेस्ट टीम में अपनी जगह भी पक्की कर ली।
अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post ऑस्ट्रेलिया सीरीज में आरोन फिंच ने की थी मयंक अग्रवाल को स्लेज करने की कोशिश, मिला था ये मजेदार जवाब appeared first on Sportzwiki.