Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

पैट कमिंस ने कहा, विश्व कप से पहले भारत में खेलने से मिलेगा फायदा

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी-20 सीरीज का दूसरा मैच कल बैंगलोर में खेला जायेगा। पहले मैच में भारतीय टीम को हार मिली थी और इसी वजह से सीरीज बचाने के लिए यह मैच जीतना भी पड़ेगा। पहले मैच में दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर हुई थी। ऑस्ट्रेलिया ने मैच के अंतिम ओवर में 14 रन बनाकर जीत हासिल की थी।

पैट कमिंस की प्रेस कॉन्फ्रेंस

ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज और उपकप्तान पैट कमिंस दूसरे मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में आये। कमिंस ने पहले मैच शानदार गेंदबाजी की थी। बैंगलोर के पिच के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा

“यह काफी मजेदार विकेट है। जब मैं 7-8 साल पहले यहाँ पहली बार आया था तो इसपर 220 से भी अधिक रन बनते थे। पिछले कुछ सालों में आईपीएल में यहाँ कम रन बने हैं। मैनें विकेट को देखा है और वह थोड़ा सुखा हुआ है।”

विश्व कप पर भी बोले

ऑस्ट्रेलिया विश्व कप की गत विजेता है लेकिन पिछले कुछ महीनों में टीम ने उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं किया है। उसे इंग्लैंड, भारत और दक्षिण अफ्रीका से अपने घर में वनडे सीरीज में हार मिली थी। पैट कमिंस ने विश्व कप की तैयारी के बारे में कहा

“मुझे लगता है कहीं भी क्रिकेट खेलना विश्व कप की तैयारी के लिए अच्छा है। यहाँ गर्मी में कंडीशन विश्व कप से काफी अलग रहेंगे लेकिन हमें लगता है कि विश्व कप के अंत तक विकेट काफी सूख जाएगी और स्पिन गेंदबाजों को मदद करेगी। जैसा भारत में होता है।’

बीच के ओवरों में विकेट जरूरी

वनडे क्रिकेट में बीच के ओवरों में विकेट लेना काफी महत्वपूर्ण हो गया है। विकेट हाथ में रहने की वजह से टीमें अंतिम ओवरों में विस्फोटक बल्लेबाजी करती है। पैट कमिंस ने आगे कहा

“अगर आप बल्लेबाजी वाले पिच पर बीच के ओवरों में विकेट लेने हैं तो यह काफी बेहतरीन है। विश्व कप से पहले दुनिया के बेहतरीन बल्लेबाजों के खिलाफ गेंदबाजी से अच्छी तैयारी होगी।”

 

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post पैट कमिंस ने कहा, विश्व कप से पहले भारत में खेलने से मिलेगा फायदा appeared first on Sportzwiki.