Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

केकेआर का ये तूफानी बल्लेबाज बंधा विवाह बंधन में, नए कपल को शुभकामनाएं देने पहुंचे ये क्रिकेटर

इंटरनेट डेस्क। नितीश राणा भारतीय प्रथम श्रेणी क्रिकेट खिलाड़ी है जो घरेलू क्रिकेट दिल्ली के लिए खेलते हैं। नितीश राणा इंडियन प्रीमियर लीग में कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से मैदान में चौके छक्के लगाते नजर आते है। केकेआर के इस आक्रामक बल्लेबाज ने सोमवार को अपनी गर्लफ्रेंड साची मारवाह के साथ शादी कर ली है।

केकेआर के इस स्टार क्रिकेटर ने पिछले साल अपनी दोस्त से सगाई की थी। नीतीश लंबे समय से साची के साथ रिलेशनशिप में थे और सोमवार को उन्होंने इस रिश्ते को एक नया नाम दे दिया। नीतिश राणा की शादी के मौके पर कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान दिनेश कार्तिक सहित कई पूर्व और वर्तमान क्रिकेटर उनकी बारात में शामिल हुए।

कप्तान दिनेश कार्तिक के अलावा इस शादी समारोह में केकेआर के सीईओ वैंकी मैसूर, भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत सहित कई दिग्गज क्रिकेटर्स भी नई जोड़ी को शुभकामनाएं देते नजर आए। आपको बता दें कि नीतिश राणा आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स के अलावा मुंबई इंडियंस टीम के लिए भी खेल चुके हैं। उन्होंने अब तक प्रथम श्रेणी के 30 मैच खेले हैं और 41.04 के औसत से 1765 रन बनाए हैं।

आईपीएल में केकेआर का ये दिग्गज बल्लेबाज अपनी तूफानी बल्लेबाजी के कारण जाना जाता है। आईपीएल के 11वें सीजन में राणा को केकेआर ने 3 करोड़ 40 लाख खर्च करके टीम में शामिल किया था। आपको बता दें कि आइपीएल 12 के मैचों के कार्यक्रम का आज ऐलान हो चुका है। इस साल का आईपीएल का पहला मैच 23 मार्च को सीएसके और आरसीबी के बीच खेला जाएगा। केकेआर अपने अभियान की शुरूआत 24 मार्च को सनराइजर्स हैदराबाद के साथ शुरू करेगी।