Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

पटना दून पब्लिक स्कूल किसी परिचय का मोहताज नहीं, यहां बच्चों पर दिया जाता है ज्यादा ध्यान

लाइव सिटीज, सेंट्रल डेस्क: पटना दून पब्लिक स्कूल किसी परिचय का मोहताज नहीं है. यहां से पास आउट स्टूडेंट्स ही इस स्कूल का प्रचार-प्रसार करते हैं. पटना दून पब्लिक स्कूल बच्चों पर ज्यादा मेहनत करती हैं. बिहार में कई ऐसे स्कूल हैं जो शिक्षा पर कम बल्कि प्रचार-प्रसार पर ज्यादा ध्यान देती हैं.

आपको बता दें कि इस स्कूल में ऐसे कई सुविधाएं हैं जो बच्चों को शिक्षा प्रदान करने के लिए काफी है. यहां के बच्चों को अलग से कोचिंग करने की जरूरत नहीं होती है. इस स्कूल में क्वालिटी एजुकेशन प्रदान की जाती है. प्रत्येक सब्जेक्ट के लिए लैब की व्यवस्था बनायीं गई है.

इस स्कूल में स्वीमिंग पूल के साथ- साथ खेलकूद और सांस्कृतिक कार्यक्रम होते रहते हैं. इसके अलावा इस स्कूल में कराटे, पेंटिंग, स्वीमिंग, फोटोग्राफी, कंप्यूटर प्रशिक्षण, डांसिंग सहित अन्य तरह की प्रतियोगिताएं होती रहती हैं. इस तरह के कार्यक्रमों से बच्चों में ऊर्जा, जोश, खुशी मिलती है.

आपको बता दें कि बच्चों के प्रति बेहतर कार्य करने के वजह से स्कूल के निदेशक राजेश कुमार को कई अचीवमेंट अवार्ड भी मिल चुके हैँ. सीबीएसई द्वारा आयोजित प्रतियोगिताओं में इस स्कूल के बच्चों ने लोहा मनवा लिया है. स्पोर्टस में भी कई पदक प्राप्त कर चुके हैं.
इस स्कूल में हॉस्टल की भी व्यवस्था है.

बच्चों को हॉस्टल में घर जैसा माहौल मिलता है. बिहार में कई ऐसे हॉस्टल हैं जो नियम तो बनाते हैं, लेकिन सुविधा के मामले में फेल हो जाते हैं. कड़े रूल के वजह से कई बच्चे हॉस्टल छोड़कर भागने पर मजबूर हो जाते हैं.

कई बच्चे बीमार भी हो जाते हैं. लेकिन पटना दून पब्लिक स्कूल के हॉस्टल की बात ही कुछ और है. यहां के बच्चों को घर जैसा माहौल मिलता है. इसको लेकर स्कूल के निदेशक राकेश कुमार ने बताया कि बच्चों में प्रतिभा की कमी नहीं होती है, उसे केवल सही मार्गदर्शन देने की जरूरत है.

हमारे स्कूल के शिक्षकगण बच्चों को अपने बच्चों के तरह प्यार और शिक्षा प्रदान करते हैं. हम बच्चों पर मेहनत करते हैं. बच्चे ही हमारे प्रचारक हैं. आगे उन्होंने कहा कि आज का दौर प्रतियोगिता का है और हम बच्चों को हर प्रतियोगिता के लिए तैयार करते हैं.

The post पटना दून पब्लिक स्कूल किसी परिचय का मोहताज नहीं, यहां बच्चों पर दिया जाता है ज्यादा ध्यान appeared first on Live Cities.