Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

पुलवामा हमले के बाद विराट कोहली की फाउंडेशन ने स्थगित किया कार्यक्रम

नई दिल्ली 
जम्मू कश्मीर के पुलवामा में गुरुवार को हुए आतंकवादी हमलों के बाद आरपी-एसजी इंडियन स्पोर्ट्स सम्मान कार्यक्रम को स्थगित कर दिया गया है। इस सम्मान कार्यक्रम में भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली की फाउंडेशन भी सहयोगी थी। पुलवामा में हुए आत्मघाती आतंकी हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए जिसे लेकर देशभर में गुस्से और गम का माहौल है।विराट कोहली ने ट्विटर पर यह जानकारी दी। उन्होंने ट्वीट किया, 'आरपी-एसजी इंडियन स्पोर्ट्स सम्मान को स्थगित कर दिया गया है। इस मुश्किल घड़ी में जिसमें बड़ा नुकसान हुआ, हम शनिवार को होने वाले इस कार्यक्रम को फिलहाल रद्द करने का फैसला कर रहे हैं।' 

30 वर्षीय विराट की पीआर टीम ने एक बयान में कहा, 'हर सहयोगी और स्पोर्ट्स स्टार, कार्यक्रम से जुड़े डेलीगेट्स, सभी को सूचना दे दी गई है कि जिस समय देश अपने जवानों की शहादत पर गम मना रहा है, ऐसे में कार्यक्रम आयोजित करना सही नहीं है।' 

इससे पहले विराट ने शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए हमले पर गहरा दुख जताया। उन्होंने घायल जवानों के जल्द स्वस्थ होने की कामना भी की।