Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

मिताली राज ने बनाया ये विराट रिकॉर्ड, इस मामलें में बनी दुनिया की नंबर वन महिला खिलाड़ी

इंटरनेट डेस्क। भारतीय महिला क्रिकेट वनडे की कप्तान मिताली राज ने कई अहम मैचों में टीम को विजयी बनाने में अहम योगदान दिया है। भारत की इस महिला क्रिकेटर ने हाल में एक बड़ी शानदार उपलब्धि अपने नाम हासिल कर ली है।

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की वनडे कप्तान मिताली राज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली जा रही तीन वनडे मैचों की सीरीज एक खास उपलब्धि हासिल कर ली है। आपको बता दें मिताली राज सबसे अधिक वनडे मैच खेलने वाली पहली महिला क्रिकेटर बन गई है। मिताली राज अब तक सबसे ज्यादा 200 वनडे मैच खेले है। मिताली राज ने ये खास उपलब्धि हैमिल्टन में खेले गए मैच में हासिल की है।

आपको बता दें कि भारत की इस दिग्गज महिला क्रिकेटर ने पहले सबसे ज्यादा वनडे मैच खेलने का रिकॉर्ड अपने नमा दर्ज कर लिया था। मिताली राज ने अपने करियर का 192वां वनडे मैच खेलते ही ये खास उपलब्धि हासिल कर ली। मिताली राज ने इस दौरान इंग्लैंड की पूर्व कप्तान चार्लोट एडवर्ड्स के रिकॉर्ड को तोड़ दिया था। आपको बता दें कि इस समय भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का अंतिम वनडे मैच खेला जा रहा है। भारतीय टीम ने हालांकि ये सीरीज पहले ही अपने नाम कर ली है। इंडिया की टीम ने आज अंतिम वनडे मैच में 44 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 149 रन बनाए। इसी बीच आपको बता दें कि कीवी टीम इस सीरीज में पहला जीत दर्ज करे से अब समाचार लिखे जाने तक 27 रन दूर थी। कीवी टीम ने 24.1 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 124 रन बना लिए थे।