पुलवामा हमले के बाद से ही लोग विश्व कप 2019 में पाकिस्तान के साथ खेलने को मना कर रहे हैं. इसी बीच बीसीसीआई के पूर्व सचिव संजय पटेल ने भी एक बयान दिया है, जिसमें उन्होंने भी कहा है, कि भारतीय टीम को विश्व कप 2019 में पाकिस्तान के साथ नहीं खेलना चाहिए. साथ ही आईपीएल के चेयरमैन राजीव शुक्ला ने भी इस मुद्दे पर अपनी बात रखी है और बीसीसीआई के फैसले के बारे में बताया है.
पाकिस्तान के साथ विश्व कप में नहीं खेलना चाहिए

बीसीसीआई के पूर्व सचिव संजय पटेल ने द इंडियन एक्सप्रेस को दिए अपने एक इंटरव्यू में कहा, “जिस समय हम अपने भाइयों को इन कायर आतंकवादी के हमलों से खो चुके हैं, उस समय आप भारत से पाकिस्तान के खेलने की उम्मीद कैसे कर सकते हैं? मेरा मानना है, कि आगामी विश्व कप में भारत को पाकिस्तान नहीं खेलना चाहिए”
आतंकवाद पर रोक लगेगी, तो ही क्रिकेट चलेगा

संजय पटेल ने आगे अपने बयान में कहा, “अगर हम विश्व कप खेलते हैं, तो यह स्पष्ट है कि यह खेल देश की छवि से बड़ा है. मेरे लिए, भारत पहले है और यह केवल मेरी ही भावना नहीं है, बल्कि देश के सभी नागरिकों की भावना है.
अब किसी भी भारतीय से पूछें, वे सभी इस मुद्दे में एक ही दृष्टिकोण के होंगे. आतंकवाद पर रोक लगेगी, तो ही क्रिकेट चलेगा.
मुझे उम्मीद है कि वर्तमान सीओए और बीसीसीआई इसका ध्यान रखेंगे, क्योंकि हर चीज की एक सीमा होती है और पाकिस्तान अब यह सीमाएं पार कर चूका है.
हालिया भारत-पाकिस्तान बोर्ड विवाद के दौरान, मेरा रुख स्पष्ट था, कि हमें पीसीबी को एक पैसा नहीं देना चाहिए. जिस पल भारत आईसीसी इवेंट से हट जाएगा, वर्ल्ड कप में गिरावट शुरू हो जाएगी. मेरे लिए, खेल की तुलना में मानव जीवन अधिक महत्वपूर्ण है.”
हम सरकार के फैसले का इंतजार करेंगे

आईपीएल के चेयरमैन व बीसीसीआई के सदस्य राजीव शुक्ला ने अपने एक बयान में टाइम्स नाऊ से कहा, “मैंने हमेशा कहा है, कि खेल राजनीति से ऊपर है, लेकिन अब पानी सिर के ऊपर से चला गया है. यह आतंकवादी हमला निश्चित रूप से खेल संबंधों को बाधित करेगा, जब तक कि पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद को नहीं रोकता है. तब तक उनके साथ खेलना उचित नहीं है.
अभी हम यह नहीं कह सकते, कि क्या हम विश्व कप में पाकिस्तान से खेलेंगे, क्योंकि यह बहुत दूर है लेकिन हमारी नीति और स्थिति बहुत स्पष्ट है. हम सरकार के फैसले का इंतजार करेंगे.”
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post लोग कर रहे विश्व कप में पाकिस्तान से ना खेलने की मांग, अब बीसीसीआई ने सुनाया अपना फैसला appeared first on Sportzwiki.