Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ऑस्ट्रेलिया के क्रिकेटर उस्मान ख्वाजा ने उड़ाया यात्री विमान, देखिए वीडियो

स्पोर्ट्स डेस्क। ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर उस्मान ख्वाजा ने हाल ही में यात्री विमान उड़ाकर सभी को हैरान कर दिया। जी हाँ, उस्मान ख्वाजा ने दुनिया के सबसे बड़े यात्री विमान A380 को उड़ाकर अपनी काबिलियत को दिखाया है। आपको जानकारी में बता दें, उस्मान ख्वाजा एक क्वालिफाइड पायलट भी हैं। क्रिकेट ऑस्‍ट्रेलिया (सीए) ने ख्वाजा का विमान उड़ाते हुए एक वीडियो ट्वीट पर शेयर किया है जिसे काफी पसंद किया जा रहा है।

वीडियो में उस्मान ख्वाजा कहते है कि बचपन में मैंने बहुत हवाई यात्रा की, मेरे पिता ने सऊदी अरब में 5-6 साल काम किया। इसलिए मैं भी उनके साथ सऊदी अरब जाता था फिर क्रिकेट खेलने के लिए वहां से लौटना पड़ता था। इस दौरान मुझे पाइलट बनने का शौक हुआ। आगे वो कहते है जब मैं साल 2011 में ऑस्ट्रेलिया आ रहा था तब मैं जहाज उड़ाने बारे में सोचा था। मैंने यूनिवर्सिटी ऑफ न्यू साउथ वेल्स स्कूल एविशन में इसका कोर्स किया और जिसके बाद मैं आज इस मुकाम पर पहुंचा।

बता दें, ख्वाजा ने ऑस्ट्रेलिया के लिए 47 और 21 वनडे मैच खेले है जिसमे उन्होंने क्रमश: 2765 और 583 रन बनाये है। वहीं टी20 में उन्होंने 9 मैच में 241 रन बनाये है।

यह भी पढ़े:-

6 महीने बाद लौटे क्रिस गेल ने फिर मैदान पर मचाया 'आतंक', देखें VIDEO

पांच ओलंपिक गोल्ड जीतने वाली मिसी फ्रेंकलिन ने कहा- हिंदू ग्रंथों से मिलती है मानसिक शांति

पंजाब-राजस्थान के बाद अब HP क्रिकेट संघ ने हटाईं पाकिस्तान क्रिकेटरों की तस्वीरें



Herald