स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी का हर कोई दीवाना है लेकिन अब उनके फेंस के लिए एक खुशखबरी सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि हाल ही में एक इस स्टेडियम के एक पवेलियन का नाम महेंद्र सिंह धोनी के नाम पर रखा गया है। वैसे तो आपको बता दे कि की धोनी से पहले भी कई खिलाड़ियों के नाम पर कई स्टेडियम के पवेलियन का नाम रखा जा चूका है। अब इस लिस्ट में धोनी का नाम भी जुड़ गया है।
साथ ही आपको बता दे कि अब रांची के जेएससीए स्टेडियम के एक पवेलियन को अब धोनी के नाम पर रखा जाएगा। अब से रांची के जेएससीए स्टेडियम का साउथ पवेलियन अब भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज कप्तान धोनी के नाम से जाना जाएगा। आपको बता दे कि इससे पहले मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में दो पवेलियन का नाम गावस्कर और सचिन और दिल्ली के फिरोजशाह कोटला मैदान के एक गेट का नाम सहवाग से रखा हुआ है। माना जाता है कि ये किसी भी खिलाड़ी के लिए बहुत सम्मान की बातों में से एक है।
Good news msdians
— TEAM MS DHONI #Dhoni (@imDhoni_fc) February 11, 2019
South Pavilion of JSCA Stadium Ranchi will be known as MS Dhoni pavilion
Feeling proud isn't it? pic.twitter.com/34YNdaC957
आपको बता दे कि हाल ही में न्यूजीलैंड खिलाफ अच्छा प्रदर्शन किया है साथ ही उन्होंने ने फिर से साबित किया है की भारतीय टीम में उनकी जगह प्रमुख है। साथ ही उन्होंने ने भारतीय टीम का कप्तान रहते हुए ने भारत को टी 20 विश्व कप व वनडे विश्व कप का खिताब दिलाया है। साथ ही वह काफी समय से झारखंड में क्रिकेट को बढ़ावा देने का काम कर रहें है।
ये भी पढ़े:
WI vs ENG 3rd Test: तीसरे दिन जो रूट ने जमाया शतक, कोहली को छोड़ा पीछे
वर्ल्ड कप में भारत के लिए सबसे अहम साबित होंगे धोनी: चयनकर्ता प्रसाद
प्रैक्टिस सेशन के दौरान भारतीय टीम के इस खिलाड़ी के चेहरे पर लगी गेंद, हुए चोटिल
Herald