Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

वाणी, अदिति और दीक्षा विक ओपन में कट से चूकीं

जीलोंग (आस्ट्रेलिया)
फ्रंट नाइन में निराशाजनक कार्ड से भारतीय गोल्फर वाणी कपूर की एलपीजीए पदार्पण में कट में प्रवेश करने की उम्मीद टूट गयी और वह आईएसपीए हांडा विक ओपन के दूसरे दौर में तीन ओवर 75 का कार्ड खेलकर बाहर हो गयीं। वाणी ने दो डबल बोगी, दो बोगी और तीन बर्डी लगायी लेकिन वह शीर्ष 65 में पहुंचने के लिये कट में जगह बनाने से दो शाट से चूक गयी। वाणी ने कुल 146 का स्कोर बनाया और वह संयुक्त 77वें स्थान पर रहीं जबकि कट एक अंडर 144 का था। दो अन्य भारतीय गोल्फर अदिति अशोक (73, 76) और दीक्षा डागर (78, 72) भी कट में प्रवेश करने से चूक गयीं जो क्रमश: संयुक्त 109वें और 124वें स्थान पर रहीं।