Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

सचिन तेंदुलकर के शतक का गवाह बना ये स्टेडियम फिर लौटाएगा क्रिकेट की रौनक, बंद नहीं होगा स्टेडियम

विश्व क्रिकेट में भले ही मलेशिया का नाम इतना ज्यादा प्रतिद्ध नहीं है लेकिन जब बात करें मलेशिया में स्थित क्रिकेट स्टेडियम की तो इस क्रिकेट स्टेडियम का खास नाम हैं। मलेशिया में स्थित किनरार ओवल स्टेडियम में पिछले कुछ साल से इंटरनेशनल मैच का आयोजन नहीं किया जा रहा है।

मलेशिया के क्रिकेट स्टेडियम के बंद होने की अटकलों पर लगा विराम

भारत के महान बल्लेबाज रहे सचिन तेंदुलकर के एकमात्र शतक के गवाह रहे मलेशिया के किनरार स्टेडियम को बंद करने की कई दिनों से अटकलें जारी थी। सचिन तेंदुलकर ने इस मैदान पर साल 2006 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 141 रनों की पारी खेली थी।

लेकिन शुक्रवार को इन अटकलों पर पूरी तरह से तब ब्रेक लग गया जब मलेशिया की सरकार ने ये स्पष्ट कर दिया कि किनरार स्टेडियम बंद नहीं होगा और इसमें फिर से मैच शुरू होंगे।

मलेशिया क्रिकेट स्टेडियम में था निर्माण कंपनी का अधिकार

मलेशिया में स्थित किनरार स्टेडियम की शुरुआत साल 2003 में की गई। इसके बाद से यहां भारत ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के बीच त्रिकोणिय सीरीज खेली गई है साथ ही 2008 में अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप का आयोजन हुआ है।

मलेशिया में एकमात्र क्रिकेट स्टेडियम में मलेशिया क्रिकेट संघ का अधिकार था जो लीज के खत्म होने के कारण से स्टेडियम का निर्माण कराने वाली कंपनी का हो गया।

स्टेडियम को बनाने वाली कंपनी ने मलेशिया क्रिकेट संघ को इस स्टेडियम में बंद करने की बात कही जिसकों लेकर दोनों के बीच विवाद चल रहा था और स्टेडियम में मैच का आयोजन भी नहीं हो पा रहा है। निर्माण कंपनी इस स्टेडियम में नया कंस्ट्रक्शन करने की सोच रहा है।

मलेशिया सरकार ने लिया बड़ा फैसला नहीं होगा स्टेडियम खत्म

इसके बाद मलेशिया की सरकार ने अपनी एक कैबिनेट मीटिंग बुलाई जिसमें फैसला किया गया है कि स्टेडियम जैसा है वैसा ही रहेगा और इसके साथ कुछ गलत नहीं होगा और मैच का आयोजन भी किया जाएगा।

इसको लेकर मलेशिया के खेल मंत्री सैयद सादिक ने कहा कि “कैबिनेट की नजर में कमर्शियल डेवलपमेंट से ज्यादा क्रिकेट ग्राउंड का बचना अहम है। मलेशिया सरकार के द्वारा ये कदम इसलिए उठाया गया ताकि यहां क्रिकेट को बचाया जा सके।”

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।

The post सचिन तेंदुलकर के शतक का गवाह बना ये स्टेडियम फिर लौटाएगा क्रिकेट की रौनक, बंद नहीं होगा स्टेडियम appeared first on Sportzwiki.