जिस तरह से भारत की बल्लेबाजी का मजबूत स्तंभ विराट कोहली है. उसी तरह पाकिस्तान की बल्लेबाजी का मजबूत स्तंभ बाबर आजम है. क्रिकेट के कई जानकार व पाकिस्तान के समर्थक बाबर आजम को पाकिस्तान का विराट कोहली भी कहते हैं.
हालाँकि, बाबर आजम, विराट से अपनी तुलना नहीं मानते हैं. उनका कहना है, कि विराट उनसे कई गुना बेहतर बल्लेबाज है. इसी बीच अपने एक बयान में बाबर आजम ने एक बार विराट कोहली की जमकर तारीफ की है.
बाबर आजम ने की विराट की तारीफ

पाकिस्तानी मीडिया से बात करते हुए बाबर आजम ने अपने एक बयान में कहा,
“विराट कोहली से मेरी तुलना होना मेरे लिए वाकई में प्रशंसापूर्ण बात है, लेकिन वह मुझसे काफी आगे हैं. वह बहुत ही कंसिस्टेंट बल्लेबाज है और उसकी मानसिकता बहुत अच्छी है.
वह हर बार बल्लेबाजी से अपना 100% देता है. मैं अपने करियर की शुरुआत में हूं. हालाँकि, मेरा उद्देश्य उसके जैसा है, कि मैं अपनी टीम पाकिस्तान की प्रत्येक जीत पर प्रदर्शन करू और टीम के लिए अपना एक अच्छा योगदान दू.”
Babar Azam “It’s flattering to be compared to Virat Kohli. He’s very consistent & his mindset is very good, he gives 100% every time he walks out to bat. I’m at the start of my career & the aim is to be like him & be the epitome of performance in each of Pakistan’s wins” #Cricket
— Saj Sadiq (@Saj_PakPassion) February 21, 2019
तोड़ चुके है विराट के 1000 सबसे तेज टी-20 रनों का रिकॉर्ड

बाबर आजम ने पिछले साल ही मात्र 26 पारियों में 1000 टी-20 अंतरराष्ट्रीय रन बनाने की उपलब्धि हासिल की थी. बता दें, कि विराट कोहली ने 27 पारियों में अपने एक हजार टी-20 रन पूरे किये थे. वहीं बाबर आजम ने अपने एक हजार रन मात्र 26 पारियों में पूरे कर लिए थे.
ऐसा रहा है बाबर आजम का अबतक का क्रिकेट करियर

बाबर आजम ने पाकिस्तान टीम के लिए अबतक 21 टेस्ट, 59 वनडे और 29 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच पाकिस्तान टीम के लिए खेले हुए हैं. उन्होंने अपने खेले 21 टेस्ट में 35.29 की औसत से 1235 रन बनाये हुए हैं.
साथ ही उन्होंने 59 वनडे मैचों में 51.29 की औसत से 2462 रन बनाये हुए हैं. अपने खेले 29 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में उन्होंने 53.73 की औसत से 1182 रन बनाये हुए हैं.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post लोग कर रहे हैं बाबर आजम की विराट कोहली से तुलना, अब बाबर ने खुद बताया कौन है बेहतर appeared first on Sportzwiki.