Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

पाकिस्तान पर फूटा भारतीय खिलाड़ियों का गुस्सा, अब ऐसे पाकिस्तान हो सकता है टूर्नामेंट से बाहर

जम्मू कश्मीर के पुलवामा आतंकी हमलों को लेकर देशभर में पाकिस्तान के खिलाफ उबाल है। बॉलीवुड स्टार्स से लेकर खेल जगत में भी आक्रोश साफ नजर आ रहा है। बीसीसीआई ने आतंकी हमले की निंदा करते हुए पाकिस्तान के साथ भारतीय टीम के मैच नहीं खेलने की बात कही थी। हालांकि, वर्ल्ड कप खेलने को लेकर जब मीडिया ने बीसीसीआई ने स्पष्ट कुछ नहीं कहा। लेकिन अब भारतीय टीम के प्लेयरों ने इसका जवाब खुद ही दिया है।

आपको बता दें कि 16 जून 2019 को विश्व कप खेला जाना है। अभी भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया से टी 20 और वनडे मैच खेलेगी। लेकिन पाकिस्तान के साथ होने वाले आगामी वर्ल्ड कप मैच को खेलेगी या नहीं इस पर प्रश्न चिन्ह लग गया है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) शुक्रवार को इस अहम फैसले पर अपना निर्णय सुना सकती है।

बताते चलें कि पुलवामा में आतंकी हमले के बाद भारतीय क्रिकेटरों ने पाक से मैच नहीं खेलने को लेकर अपनी बातें रखनी शुरू कर दी है। गेंदबाज हरभजन सिंह, सौरव गांगुली, चेतन चौहान ने पाकिस्तान के साथ मैच नहीं खेलने को लेकर पक्ष रखा है।

सौरव गांगुली ने कहा विश्वकप खेलना सही नहीं

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने एक चैनल पर अपनी बात रखते हुए कहा कि पाकिस्तान के साथ किसी भी तरह का रिश्ता नहीं रखा जाए।

गांगुली ने साफ शब्दों में कहा कि इंडियन टीम को वर्ल्ड कप में पाकिस्तानी टीम के साथ मैच नहीं खेलना चाहिए।

बता दें कि इस बार के विश्व कप में 10 टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। सभी मैचों में टीमों को एक दूसरे के साथ खेलना होगा।
उन्होंने कहा कि यदि एक मैच भारत नहीं खेलता है, तो ये कोई बड़ा मामला नहीं होना चाहिए।

उन्होंने यह भी कहा कि आईसीसी को खुद बिना भारत के वर्ल्ड कप खेलना असान नहीं होगा। भारत खुद ही इतना सक्षम है कि आईसीसी पर अपना दबाव बना सकेगी।

भारतीय टीम के पूर्व बल्लेबाज व यूपी के वर्तमान खेल मंत्री चेतन चौहान ने भी अपना रुख स्पष्ट कर दिया है कि भारत को पाकिस्तान के साथ मैच खेलते दर्शक नहीं देखना चाहते।

पाकिस्तान को पूरे के पूरे टूर्नामेंट से बाहर कर दिया जाए तो ही सही रहेगा। एक मैच ना खेलने जैसा कोई ऑप्शन नहीं होगा। भारत पूरा का पूरा वर्ल्ड कप ही छोड़े या फिर सभी मैचों को खेले।

पाकिस्तान हो सकता है विश्वकप 2019 से बाहर

वैसे भी यदि आईसीसी के ग्लोबल स्पाॅसंरशिप पर गौर किया जाए तो करीब 60 से 70 प्रतिशत इंडिया का ही है। इसलिए भारत दबाव डाले की पाकिस्तान को विश्व कप से बाहर रखा जाए।

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को वर्ल्ड कप से बाहर रखने पर कोई असर नहीं होगा। लेकिन भारत विश्व कप नहीं खेलता है, तो इसका प्रभाव जरूर पड़ेगा।

हरभजन सिंह यह बयान पहले ही दे चुक हैं कि यदि भारत और पाकिस्तान की टीम मैच नहीं खेलती है, तो अंक ही गंवाने पड़ेंगे। इसके बाद भी भारत इतनी अधिक मजबूत टीम बन चुकी है कि हर हाल में वर्ल्ड कप जीत सकती है।

उन्होंने एक कार्यक्रम में आतंकी हमले की कड़ी आलोचना की। साथ ही यह भी कहा कि उनको नहीं लगता पाकिस्तान से अब किसी भी तरह का रिलेशन रखना चाहिए। देश सबसे पहले है, खेल बाद में। सरकार को अब बेहद ही सख्त कदम उठाना चाहिए।

The post पाकिस्तान पर फूटा भारतीय खिलाड़ियों का गुस्सा, अब ऐसे पाकिस्तान हो सकता है टूर्नामेंट से बाहर appeared first on Sportzwiki.