14 फरवरी गुरुवार को करीब 3.30 बजे जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिलें में, सुरक्षा में तैनात जवानों पर आंतकियों ने एक फिदायीन हमला किया. जिसमें देश की सुरक्षा करने वाले 42 जवान शहीद हो गए और कई जवान घायल हो गये हैं. इस घटना से पूरे देश में मातम छा गया है.
ईरानी ट्रॉफी के चौथे दिन विदर्भ ने काली पट्टी पहनकर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

इनदिनों देश में ईरानी ट्रॉफी का मैच शेष भारत और रणजी चैंपियन विदर्भ की टीम के बीच खेला जा रहा है. इस मैच के चौथे दिन का खेल आज शुक्रवार को खेला जा रहा है. मैच के चौथे दिन रणजी चैंपियन विदर्भ की टीम ने काली पट्टी पहनकर पुलवामा हमले के शहीदों को श्रद्धांजलि दी है.
अंपायरों ने भी बांधी काली पट्टी

इस मैच में अंपायरिंग कर रहे नितिन मेनन और नंदन ने भी आज काली पट्टी अपनी बांह में बांधी है और पुलवामा हमले के शहीदों को श्रद्धांजलि दी है. पुलवामा हमले के बाद पूरे देश में पाकिस्तान को लेकर और ज्यादा गुस्सा भर गया है और पाकिस्तान की इस नापाक हरकत का उसे जवाब देने को कहा जा रहा है.
ऐसा रहा है अबतक मैच

इस मैच का टॉस शेष भारत के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने जीता था और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था. पहले बल्लेबाजी करते हुए शेष भारत की टीम ने हनुमा विहारी के शानदार 114 रन के शतक व मयंक अग्रवाल के 95 रन की बदौलत 330 रन बनाये थे.
शेष भारत के 330 रन के जवाब में रणजी चैंपियन विदर्भ ने मैच के तीसरे दिन अच्छा खेल दिखाया है और अपनी पहली पारी में 425 रन बनाये हैं. विदर्भ की टीम को पहली पारी के आधार पर 95 रन की एक मजबूत बढ़त हासिल हुई है. विदर्भ के लिए अक्षय कर्नेवार ने शानदार 102 रन का शतक लगाया.
हमारे इस खबर को लिखे जाने तक शेष भारत की टीम ने अपनी दूसरी पारी में 3 विकेट के नुकसान पर 286 रन बना लिए है.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post ईरानी ट्रॉफी के चौथे दिन इस वजह से मैदान पर काली पट्टी बांधकर शेष भारत के खिलाफ उतरा विदर्भ appeared first on Sportzwiki.