Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

एमएसके प्रसाद से बताया, कैसे विश्व कप से पहले आईपीएल खेलने से खिलाड़ियों को फायदा

आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2019 के शुरू होने में अब करीब 100 दिन ही बचे हुए हैं। सभी टीमों ने अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। भारतीय टीम पिछले कुछ लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रही है और इसी वजह से इस टूर्नामेंट को जीतने की प्रबल दावेदार भी है। भारतीय खिलाड़ियों को विश्व कप से पहले आईपीएल भी खेलना है। इसपर मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद ने बयान दिया है।

फ्रेंचाइजी से हो रही बात

आईपीएल के बाद खिलाड़ियों को विश्व कप खेलना है और उसके लिए उनका फिट रहना काफी जरूरी है। इसी वजह से खिलाड़ियों के वर्क मैनेजमेंट को लेकर बात हो रही है। इस मुद्दे पर मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद ने मिड डे से कहा

“हम क्रिकेट के खेल के साथ- साथ इस देश के हितों के विषय में सभी मुद्दों पर फ्रेंचाइजी के साथ बातचीत कर रहे हैं। अगर यह सफल होता है तो देश और खिलाड़ी दोनों के लिए बेहतर होगा।”

आईपीएल से मिलेगी मदद

मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद के अनुसार खिलाड़ियों को विश्व कप से पहले आईपीएल खेलने का फायदा मिलेगा। आईपीएल में काफी चुनौतियाँ होती है और इससे उन्हें फायदा मिलेगा। एमएसके प्रसाद ने कहा

“खिलाड़ियों का वर्क मैनेजमेंट हमारे लिए सबसे महत्वपूर्ण है। हालांकि, विश्व कप से पहले आईपीएल में खेलने से हमारे खिलाड़ियों को खांचे में रहने में मदद मिलेगी। उन्हें खेलने का समय मिलेगा जो काफी महत्वपूर्ण है। आईपीएल की विभिन्न प्रकार की चुनौतियां खिलाड़ियों को सबसे अच्छी स्थिति में रखेंगी और वह मानसिक रूप से मजबूत रहेंगे।”

तीसरे कप्तान बनना चाहेंगे विराट

भारत ने 1983 में वेस्टइंडीज को हराकर विश्व को पर कब्जा जमाया था। उस समय कपिल देव टीम के कप्तान थे। वहीं 2011 में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में भारत ने श्रीलंका को हराया था।

विराट कोहली अब विश्व कप जीतने वाले तीसरे भारतीय कप्तान बनाने चाहेंगे। विराट की कप्तानी में भारत ने अभी तक कोई भी टूर्नामेंट नहीं जीता है। टीम चैंपियंस ट्रॉफी 2017 के फाइनल में पहुंची थी लेकिन वहां हार गई थी।

 

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post एमएसके प्रसाद से बताया, कैसे विश्व कप से पहले आईपीएल खेलने से खिलाड़ियों को फायदा appeared first on Sportzwiki.