Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

एमरो वर्ल्ड टूर्नमेंट: वावरिंका दो साल में पहले फाइनल में पहुंचे

रोटरडम (नीदरलैंड)
तीन बार के ग्रैंडस्लैम चैंपियन स्टेन वावरिंका ने घुटने की सर्जरी के बाद दमदार अंदाज में वापसी की और शनिवार को अपने पहले फाइनल में जगह बनाई। गैर वरीय वावरिंका ने एबीएन एमरो विश्व टूर्नमेंट के सेमीफाइनल में शीर्ष वरीय केई निशिकोरी को 6-2, 4-6, 6-4 से हराकर फाइनल में जगह बनाई जहां रविवार को उनका सामना गाएल मोंफिल्स से होगा। फ्रेंच ओपन 2017 के बाद वावरिंका पहली बार किसी टूर्नमेंट के फाइनल में जगह बनाने में सफल रहे हैं। दूसरी तरफ मोंफिल्स ने सेमीफाइनल में पांचवें वरीय डेनियल मेदवेदोव को 4-6, 6-3, 6-4 से हराया। 33 साल के स्विस प्लेयर वावरिंका ने सेमीफाइनल के पहले सेट में 6-2 से जीत दर्ज की लेकिन निशिकोरी के खिलाफ अगला सेट वह 4-6 से हार गए। तीसरे और निर्णायक सेट में उन्होंने 6-4 से ही जीत दर्ज कर खिताबी मुकाबले में प्रवेश कर लिया।