Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

विराट कोहली के साथ मेरी कोई तुलना नहीं, मैं उसके करीब भी नहीं : बाबर आजम

बाबर आजम ने पिछले साल ही मात्र 26 पारियों में 1000 टी-20 अंतरराष्ट्रीय रन बनाने की उपलब्धि हासिल की थी. बता दें, कि विराट कोहली ने 27 पारियों में अपने एक हजार टी-20 रन पूरे किये थे. वहीं बाबर आजम ने अपने एक हजार रन मात्र 26 पारियों में पूरे कर लिए थे.

पाकिस्तान के लोग बाबर आजम को अपना विराट कोहली ही मानते हैं और उनकी तुलना भारतीय कप्तान से करते हैं, लेकिन इसी बीच बाबर आजम ने पाकिस्तान के लोगो से एक अपील की है, कि उनकी तुलना विराट कोहली से ना हो, क्योंकि वह विराट को अपने से कई गुना बेहतर बल्लेबाज मानते हैं.

मैं विराट कोहली के करीब भी नहीं 

बाबर आजम ने पाकिस्तानी मीडिया से बात करते हुए कहा, “लोग मेरी तुलना कोहली से करते हैं, लेकिन मुझे लगता है, कि वह बहुत बड़े खिलाड़ी हैं. मुझे नहीं लगता कि मैं उनके करीब हूं.”

हम दोनों की कोई तुलना ही नहीं

बाबर आजम ने पाकिस्तानी मीडिया से बात करते हुए कहा, “मैंने अभी शुरुआत की है और वह पहले से ही बहुत कुछ हासिल कर चुके हैं. मुझे अभी बहुत सी उपलब्धियां हासिल करनी है. जब मेरा प्रदर्शन विराट कोहली के स्तर तक पहुंच जायेगा, तब आप मेरी तुलना विराट कोहली से कर सकते हैं, लेकिन अभी हम दोनों की कोई तुलना नहीं है.”

बाबर बन सकता है विश्वस्तरीय खिलाड़ी 

पाकिस्तान के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज राशिद लतीफ ने अपने बयान में कहा, “बाबर आजम पिछले एक साल से प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन साउथ अफ्रीका में उनका प्रदर्शन देखकर मुझे पहली बार मुझे लगा, कि बाबर एक विश्व स्तरीय का खिलाड़ी बन सकता है. उसके पास इंजमाम, मोहम्मद युसूफ और यूनिस खान जैसा बल्लेबाज बनने का कैलिबर है.”

 

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post विराट कोहली के साथ मेरी कोई तुलना नहीं, मैं उसके करीब भी नहीं : बाबर आजम appeared first on Sportzwiki.