न्यूजीलैंड और भारत के बीच कल से तीन मैचों की टी-20 सीरीज की शुरुआत हो रही है। पहला मैच वेलिंग्टन में खेला जायेगा। इससे पहले भारत ने वनडे सीरीज में न्यूजीलैंड को मात दी थी। अब टी-20 सीरीज में भी टीम इंडिया अपना प्रदर्शन जारी रखना चाहेगी। पहले मैच से पहले न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में मीडिया से बात की।
विश्व कप के लिए महत्वपूर्ण सीरीज

विश्व कप भले ही 50 ओवरों का है लेकिन केन विलियमसन के अनुसार यह सीरीज भी विश्व कप के लिए महत्वपूर्ण है। उन्होंने भारतीय टीम की तारीफ भी की। केन विलियमसन ने कहा
“विश्व कप से पहले कोई भी मैच खेलना उनकी तैयारी की तरह ही है। भारत बेहतरीन टीम है और यह भले ही अलग फॉर्मेट है लेकिन उनके खिलाफ खेलना चुनौतीपूर्ण है। टेस्ट से वनडे या वनडे से टी-20 खेलने में कुछ बदलाव करने पड़ते हैं। इसके लिए मानसिक रूप से अपने आप को तैयार करना पड़ता है।
सलामी बल्लेबाज की जगह पक्की नहीं

न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज मार्टिन गप्टिल चोट की वजह से इस सीरीज से बाहर हो गये हैं। अब टीम के पास सलामी बल्लेबाज के रूप में कॉलिन मुनरो ही हैं। सलामी बल्लेबाजी के बारे में बात करते हुए केन विलियमसन ने कहा
“हमारी टीम में कई ऑलराउंडर हैं और इसी वजह से कभी किसी की जगह पक्की नहीं है। हमारे पास मुनरो हैं और नीचे कई पॉवर प्लेयर हैं जो ऊपर आकर बल्लेबाजी कर सकते हैं या फिर मैं भी हो सकता हूँ।”
अपने घर में भारत नहीं हारा न्यूजीलैंड

न्यूजीलैंड को अभी तक भारत के हाथों अपने घर में एक भी टी-20 मैच में हार नहीं मिली है। दोनों टीमों के बीच 2009 में दो मैचों की सीरीज खेली गयी थी। उसके दोनों मैच को न्यूजीलैंड ने अपने नाम किया था। इस बार भारतीय टीम कीवी सरजमीं पर पहला टी-20 मैच के साथ ही पहली सीरीज अपने नाम करना चाहेगी।
अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post केन विलियमसन ने दिए संकेत, मार्टिन गप्टिल की जगह कौन करेगा सलामी बल्लेबाजी appeared first on Sportzwiki.