Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

क्रिकेट के मैदान पर वापसी को तैयार रिद्धिमान साहा, इस दिन खेलेंगे पहला मैच

चोट की वजह से पिछले एक साल से भारतीय टीम से बाहर चल रहे विकेटकीपर बल्लेबाज रिद्धिमान साहा मैदान पर वापसी की तैयारी में हैं। साहा ने अपना अंतिम टेस्ट मैच दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पिछले साल जनवरी में खेला था। आईपीएल के दौरान वह एक बार फिर चोटिल हो गये थे और उसके बाद से लगातार टीम से बाहर चल रहे हैं।

टीम में मिली जगह

विकेटकीपर बल्लेबाज रिद्धिमान साहा को सैयद मुश्ताक अली टूर्नामेंट के लिए बंगला की टीम में जगह मिल गयी है। मनोज तिवारी की कप्तानी वाली बंगाल की टीम 21 फरवरी को कटक में मिजोरम के खिलाफ अपना पहला मैच खेलेगी।

अपनी वापसी पर साहा ने कहा

“मैं इस टूर्नामेंट को सामान्य विश्राम के बाद वापसी की तरह ले रहा हूं। मेरे लिये यह सत्र की शुरूआत है।”

भारतीय टीम में वापसी पर दिया बयान

रिद्धिमान साहा भारतीय टेस्ट टीम के फर्स्ट चॉइस विकेटकीपर थे। उन्होंने अपना अंतिम मैच पिछले साल जनवरी में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेला था। उनके चोटिल होने के बाद ऋषभ पन्त ने शानदार प्रदर्शन कर टीम में अपनी जगह पक्की कर ली। भारतीय टीम में जगह बनाने के बारे में साहा ने कहा

“मैं कभी चयन के बारे में सोचकर क्रिकेट नहीं खेलता हूं। यह मेरे हाथ में नहीं है। मेरा ध्यान उन चीजों पर है जिस पर मेरा नियंत्रण है। मैं उन मौकों को पूरी तरह भुनाने की कोशिश कर रहा हूं जो मेरे हाथ में है।”

बड़ी चोट का लगा पता

आईपीएल के दौरान साहा का अंगूठा चोटिल हो गया था। इसके बाद उनके कंधे की चोट के बारे में खुलासा हुआ। इसकी सर्जरी की वजह से वह लगभग 6 महीने तक मैदान से दूर रहे हैंइसके बाद उनके कंधे की चोट के बारे में खुलासा हुआ।

इस प्रकार है बंगाल की टीम:

मनोज तिवारी (कप्तान), अभिमन्यु ईश्वरन (उप-कप्तान), रिद्धिमान साहा, श्रीवत्स गोस्वामी, विवेक सिंह, रितिक चटर्जी, ऋत्विक रॉय चौधरी, शाहबा अहमद, प्रदीप प्रमाणिक, कनिष्क सेठ, अशोक डिंडा, सयान घोष, इशान पोरेल, प्रयास रे बर्मन और अयान भट्टाचार्जी।

The post क्रिकेट के मैदान पर वापसी को तैयार रिद्धिमान साहा, इस दिन खेलेंगे पहला मैच appeared first on Sportzwiki.