स्पोर्ट्स डेस्क। भारत और मेजबान न्यूजीलैंड के बीच टी20 सीरीज का पहले मैच में न्यूजीलैंड ने 80 रन से जीत दर्ज की साथ ही तीन मैचों की सीरीज में मेजबान न्यूजीलैंड ने 1-0 से बढ़त बना ली। साथ ही पूरी भारतीय टीम कल के मैच में न्यूजीलैंड नजर आयी। लेकिन कल के मैच में भारतीय टीम में रक रोचक काम हुआ कल एक भारतीय टीम की तरफ से दो भाई एक साथ मैदान में खेलने को उतरे और वह भारत के लिए एक साथ खेलने वाले भाइयों की तीसरी जोड़ी बने। हम बात कर रहें है हार्दिक और कृणाल पांड्या की जिनकों कल टीम में जगह मिली।इससे पहले भी भारतीय टीम के लिए एक साथ दो भाइयों की जोड़ी पहले भी एक साथ खेल चुकी है लेकिन हार्दिक और कृणाल पांड्या की जोड़ी भी इस लिस्ट में शामिल हो गई है। आपको बता दे कि दोनों टीम में ऑलराउंडर की वजह से शामिल किए गए थे। आपको बता दे कि हार्दिक तेज गेंदबाज और ऑलराउंडर हैं जबकि कृणाल स्पिन और ऑलराउंडर है। साथ ही आपको बता दे कि इस लिस्ट में पहली जोड़ी मोहिंदर अमरनाथ व सुरिंदर अमरनाथ की थी ये दोनों भी भाई से और दोनों ने एक साथ भारतीय टीम के लिए मैच खेला था।
साथ ही इस लिस्ट में दूसरी भाइयों की जोड़ी के रूप में भारतीय टीम में शामिल हुए इरफान व युसूफ पठान जों भी भारत के लिए एक साथ खेले। दोनों भाइयों के कल के मैच के प्रदर्शन की बात करे तो गेंदबाजी में हार्दिक पांड्या ने चार ओवर में 51 रन देकर दो विकेट लिए तो कृणाल पांड्या ने चार ओवर में 37 रन देकर एक विकेट लिए जबकि बल्लेबाजी में हार्दिक पांड्या ने चार रन और कृणाल ने 20 रन की पारी खेली।
और ये भी पढ़े:
वर्ल्ड कप में 3 नंबर की जगह इस पोजीशन पर बल्लेबाजी कर सकते हैं कप्तान कोहली
IND vs NZ 1st T20: पहले टी 20 में मिली हार के बाद ये बोले कप्तान रोहित
INDW vs NZW: स्मृति मंधाना की तूफानी पारी गई बेकार, न्यूजीलैंड ने 23 रन से जीता पहला मैच
Herald