Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

वीडियो: महेंद्र सिंह धोनी ने इस भारतीय खिलाड़ी की मुथैया मुरलीधरन से की तुलना

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी विकेट के पीछे से स्पिन गेंदबाजों को कुछ ना कुछ कहते रहते हैं. उनकी सलाह भारतीय टीम के काम भी आती है. इसीलिए तो उनके ‘क्रिकेटिंग सेंस’ का लोहा दुनिया मानती है. इस खिलाड़ी ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में भी स्पिन गेंदबाजों के लिए कुछ ऐसा कहा जो स्टंप माइक में रिकॉर्ड हो गया.

बता दें, धोनी इस सीरीज में सिर्फ मैच में सिर्फ तीन मैच ही खेल पाए. बाकी मैच में इस खिलाड़ी को चोट की वजह से टीम से बाहर बैठना पड़ा. जिसकी वजह से दिनेश कार्तिक को दो मैच में विकेटकीपिंग की कमान संभालनी पड़ी. आखिरी मैच में धोनी का बल्ला नहीं चला. वो मात्र 1 रन ही बना पाए. हालांकि अपनी विकेटकीपिंग का कमाल उन्होंने खूब दिखाया.

जब कुलदीप यादव के लिए धोनी ने कही ये बात 

महेंद्र सिंह धोनी न्यूजीलैंड के खिलाफ एक मैच के दौरान जब कुलदीप यादव गेंदबाजी कर रहे थे. तब धोनी को कहते सूना गया. ‘स्लीप दे दे उसको मुरलीधरन से ज्यादा फील्डिंग में इसको फर्क पड़ता है’.

वो ये बात भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली से कह रहे थे. जिसे देख कुलदीप यादव हंसने लगते  हैं. आप भी देखिए वो फनी वीडियो.

यहाँ देखें वीडियो 

महेंद्र सिंह धोनी का यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे लोग खूब पसंद भी कर रहे हैं. बता दें, पहले मैच के दौरान न्यूजीलैंड की पारी के 38वें ओवर में टीम साउदी और ट्रेंट बोल्ट बल्लेबाजी कर रहे थे और कीवी टीम के 9 विकेट गिर चुके थे.

ऐसे में कुलदीप यादव को आखिरी विकेट चटकाने के लिए धोनी ने कुछ सलाह दी, जिसे स्टंप माइक ने कैच कर लिया था.ये भी वीडियो जमकर वायरल हुआ था.

कुलदीप ने मानी धोनी की बात और मिला विकेट 

धोनी कुलदीप को कह रहे थे कि ‘बॉल को बाहर रखो, आंख बंद करके बॉल को रोकेगा’.फिर क्या था कुलदीप ने धोनी की बात मानी और उसी गेंद पर ट्रेंट बोल्ट स्लिप में कैच आउट हो गए. इसके बाद धोनी ने मस्ती करते हुए कुलदीप को कहा, ‘ठीक ऐसी ही रखने का बोल रहा था.’

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post वीडियो: महेंद्र सिंह धोनी ने इस भारतीय खिलाड़ी की मुथैया मुरलीधरन से की तुलना appeared first on Sportzwiki.