Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

चेन्नई सिटी ने इंडियन एरोज हराकर तालिका में शीर्ष पर वापसी की

भुवनेश्वर
सैंड्रो और विजय एन के गोल की मदद से चेन्नई सिटी एफसी ने शुक्रवार को इंडियन एरोज को 2-0 से शिकस्त दी और आई लीग फुटबाल टूर्नामेंट की तालिका में शीर्ष पर आ गयी। चेन्नई ने दोनों गोल मैच के दूसरे हाफ में किये। मैच के 71वें मिनट मे स्पेन के मिडफिल्डर सैंड्रो ने फ्री-कीक को गोल में बदलकर टीम का खाता खोला। अंतिम सीटी बजने से कुछ समय पहले (91वें मिनट) स्थानापन्न खिलाड़ी विजय एन के गोल से चेन्नई की बढ़त 2-0 की हो गयी जो खेल खत्म होने तक कायम रही। इस जीत से चेन्नई की टीम 33 अंक के साथ 11 टीमों की तालिका में शीर्ष पर पहुंच गयी। उसने रीयल कश्मीर (32 अंक) को दूसरे स्थान पर धकेल दिया।