Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

पैट कमिंस ने बुमराह के बारें में कह डाली ये बड़ी बात...

इंटरनेट डेस्क। कंगारू टीम के तेज गेंदबाज पैट कमिंस ने विशाखापट्नम में खेले गए पहले टी20 मैच में शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन किया और टीम इंडिया को छोटे स्कोर तक सीमित रखने में अहम योगदान निभाया। साथ ही कंगारू टीम के इस गेंदबाज ने अंतिम गेंद पर चौका और दो रन लेकर टीम को इस सीरीज में 1-0 की बढ़त दिलाने में अहम योगदान दिया।

धोनी-रैना के बाद अब ये खिलाड़ी होगा इस स्पेशल क्लब में शामिल

इसी के साथ कंगारू टीम के इस दिग्गज गेंदबाज ने मंगलवार को भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की तारीफ करने से खुद को नहीं रोक पाए और उन्होंने कहा कि भारतीय गेंदबाज की तेजी और सटीकता उसे तीनों प्रारूपों में बड़ा खतरा बनाते हैं। बुमराह ने इससे पहले 19वें ओवर में सिर्फ दो रन देकर दो विकेट चटकाकर भारत को वापसी दिलाई थी। लेकिन बुमराह की ये मेहनत काम नहीं आ सकी।

विराट कोहली ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अहम मुकाबले में कर सकते हैं ये बड़ा बदलाव

इसी के साथ उन्होंने कहा कि इस समय अपने खेल को लेकर मैं काफी खुश हूं। काफी चीजें सही हो रही हैं। लगातार अच्छा क्रिकेट खेलने से मदद मिली है। कमिंस ने कहा कि मैंने सफ़ेद गेंद से काफी क्रिकेट नहीं खेला है इसलिए अधिक मैच खेलने को लेकर उत्सुक हूं। गेंद से चुनौती बड़ी है क्योंकि यह लाल गेंद जितनी स्विंग नहीं होती। इसी के साथ ही कमिंस ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया भारत में श्रृंखला अपने नाम करने से सिर्फ एक जीत दूर है और कमिस का मानना है कि अगर ऐसा होता है तो यह काफी बड़ा नतीजा होगा।