Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

अब ये फिल्ममेकर बनाने जा रहा है सानिया ​मिर्जा पर बॉयोपिक...

इंटरनेट डेस्क। जैसा कि आप सभी जानते हो इस समस बॉलीवुड में बॉयोपिक का दौर चल रहा है। इस समय राजनीतिज्ञ, स्पोर्टस पर्सन, बिजनेसमैन, आदि पर बॉयोपिक बन रही है। दर्शक भी इन बॉयोपिक को काफी पसंद करते है। इसी बीच दर्शकों के लिए एक खास खुशखबरी आ रही है। अब आपको जल्द ही भारत की स्टार टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा की बॉयोपिक नजर आने वाली है।

हाल ही में मिडिया से जानकारी मिल रही है कि स्वयं सानिया मिर्जा ने इस बात की घोषणा की है कि बॉलीवुड के जानेमाने फिल्ममेकर रोनी स्क्रूवाला उनके जीवन पर आधारित (बायोपिक) फिल्म बनायेंगे। साथ ही मीडिया से ये भी जानकारी मिल रही है कि सानिया मिर्जा ने इस प्रोजेक्ट पर साइन भी कर दिए है। साथ इस प्रोजेक्ट पर काम भी शुरू हो चुका है।

आपको बता दें कि सानिया मिर्जा भारत की ओर से ग्रैंड स्लैम (युगल) जीतने वाली भारत की इकलौती महिला खिलाड़ी है। भारत की इस टेनिस स्टार ने इसके अलावा भी कई शानदार खिताब जीतने में कामयाबी हासिल की है। साथ ही हाल ही में हुए एक साक्षात्कार में भारत की एकमात्र ग्रैंड स्लैम विजेता ने ये भी बताया कि फिल्म में उनके किरदार की भूमिका परिणीति चोपड़ा निभाएं। लेकिन फिलहाल अभी तक उनके किरदार के लिए किसी अभिनेत्री का चयन नहीं किया गया है। आपको बता दें कि सानिया मिर्जा की बॉयोपिक से पहले महेन्द्र सिंह धोनी, मिल्खा सिंह, मेरीकोम जैसे स्टार खिलाड़ियों के जीवन पर आधारित बॉयोपिक बन चुकी है। जिन्हें दर्शकों ने काफी पसंद किया।आपको बता दें कि भारत की इस टेनिस स्टार महिला खिलाड़ी ने पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और क्रिकेटर शोएब मलिक के साथ विवाह किया है।