Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

क्रेग मैकमिलन विश्व कप के बाद नहीं होंगे न्यूजीलैंड के बल्लेबाजी कोच

न्यूजीलैंड ने भारत को शनदार तरीके से टी-20 सीरीज में मात दे दी. अब न्यूजीलैंड के लिए बुरी खबर आ रही है. बता दें, कल खेले आखिरी टी-20 में टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए भारतीय टीम को 4 रन से मात दे दी. वनडे सीरीज में हार के बाद न्यूजीलैंड ने टी-20 सीरीज में शानदार वापसी की.

क्रेग मैकमिलन इस साल इंग्लैंड में होने वाले विश्व कप के बाद न्यूजीलैंड के बल्लेबाजी कोच के रूप में अपने पद से इस्तीफा दे देंगे.न्यूजीलैंड के पूर्व बल्लेबाज क्रेग मैकमिलन ने  कहा कि अंतर्राष्ट्रीय शेड्यूल बहुत ज्यादा होने से उनके हटने का निर्णय प्रमुख कारण था. उन्हें मई 2014 में विंडीज दौरे से पहले बल्लेबाजी कोच के रूप में नियुक्त किया गया था.

मैकमिलन ने कहा,

“मैंने परिवार से बात की क्योंकि वे वही हैं जो पिछले पांच वर्षों में मेरे लिए बहुत त्याग किए हैं, इस उम्र में क्रिकेट के जुड़े रहने का मन नहीं है.यह बस हर साल अधिक से अधिक हो जाता है. और मैं अपने भीतर जानता था कि यह मेरे लिए एक बदलाव का समय हैं”

रॉस टेलर, केन विलियमसन और ब्रेंडन मैकुलम के साथ काम करना अच्छा था 

मैकमिलन ने कहा कि रॉस टेलर, केन विलियमसन और ब्रेंडन मैकुलम के कैलिबर के खिलाड़ियों के साथ काम करना सौभाग्य की बात है. उन्होंने यह भी कहा कि उनके कार्यकाल का मुख्य आकर्षण घरेलू मैदान पर (2015 में) विश्व कप का हिस्सा था. न्यूजीलैंड ने मेगा-इवेंट में एक प्रभावशाली प्रदर्शन किया, जो टूर्नामेंट के फाइनल तक पहुंचा.

“घरेलू जमीन पर इस तरह के एक अविश्वसनीय विश्व कप में शामिल होना और जिस तरह से देश ने टीम को गले लगाया, वह वास्तव में विशेष था. ब्रेंडन मैकुलम, केन विलियमसन और रॉस टेलर के साथ काम करना मेरे लिए सौभाग्य की बात है. और जो रिकॉर्ड उन्होंने पूरा किया है उसे देखने के लिए बहुत संतोषजनक रहा हूँ मैं टॉम लैथम और हेनरी निकोल्स जैसे युवा खिलाड़ी आगे बहुत अच्छा प्रदर्शन करने वाले हैं”

केन विलियमसन को खेल के लिए एक बहुत बड़ा जुनून है और वह लगातार बेहतर होने के लिए खिलाड़ियों को चुनौती देने की कोशिश कर रहे हैं. उन्हें क्रिकेट का बहुत ज्ञान है

इस बीच, न्यूजीलैंड के सीईओ डेविड व्हाइट ने कहा कि इस साल अगस्त में न्यूजीलैंड के श्रीलंका दौरे के समय तक टीम के साथ सब सही होने की बात कही है.

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post क्रेग मैकमिलन विश्व कप के बाद नहीं होंगे न्यूजीलैंड के बल्लेबाजी कोच appeared first on Sportzwiki.