Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

मुंबई इंडियंस से जुड़ने के लिए युवराज ने रोहित शर्मा से पूछे ये सवाल! रोहित ने दिया ये जवाब

आईपीएल की शुरुआत 23 मार्च से होने वाली है. इस बार आईपीएल हर बार की तरह भारत में खेला जा रहा है. पहले ये कयास लगाए जा रहे थे कि लोकसभा चुनाव की वजह से आईपीएल देश से बाहर होगा. लेकिन बीसीसीआई ने इन सभी अटकलों पर विराम लगा दिया है. पहले दो हफ्ते के लिए आईपीएल का कार्यक्रम भी रिलीज हो गया है.

भारतीय टीम को विश्व कप से पहले आईपीएल खेलना है. इसके बाद भारतीय टीम के खिलाड़ी सीधे इंग्लैंड जाएंगे.

युवराज ने मुंबई इंडियंस और रोहित शर्मा के लिए किया ये ट्वीट 

भारतीय टीम के बेहतरीन बल्लेबाज युवराज सिंह को इस साल आईपीएल में कोई खरीदार नहीं मिला. इसके बाद आखिरी समय में इस खिलाड़ी को मुंबई इंडियंस ने 1 करोड़ में अपने टीम में लिया. अब ये आईपीएल में रोहित शर्मा की कप्तानी में खेलने को तैयार है. उन्होंने इस बारे में ट्वीट कर के लिखा,

इस सीजन में मुंबई इंडियंस के ड्रेसिंग रूम में हिटमैन की टीम में शामिल होना है. क्या उम्मीद करूँ मुझसे कोई उम्मीद कैसे आऊँ ?

रोहित शर्मा ने दिया ऐसे जवाब 

मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने इसपर शानदार जवाब दिया और युवराज के लिए कहा, बस आप अपना सामान्य जुनून लाओ, ड्रेसिंग रूम बाकी अपना काम कर लेगा. आईपीएल के ठीक बाद भारतीय टीम को विश्व कप खेलना है. युवी इस पूरे आईपीएल शानदार प्रदर्शन कर चाहेंगे कि विश्व कप में उनके नाम पर भी विचार हो.

यहाँ देखें ट्वीट 

रोहित शर्मा को अब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे और टी-20 सीरीज में टीम का हिस्सा होंगे. वहीं युवराज सिंह को हम सय्यद मुश्ताक अली ट्रॉफी में भाग लेते हुए देख सकते हैं. इस सीरीज में वो पंजाब के लिए खेलेंगे. टीम की कमान हरभजन सिंह के हात में होगी.

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post मुंबई इंडियंस से जुड़ने के लिए युवराज ने रोहित शर्मा से पूछे ये सवाल! रोहित ने दिया ये जवाब appeared first on Sportzwiki.