Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

पुलवामा हमला: विदर्भ और शेष भारत टीम के खिलाड़ियों ने मैच में बाजू पर पहनी काली पट्टी

नई दिल्ली 
जम्मू कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकवादी हमले में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि देते हुए विदर्भ और शेष भारत टीमों के खिलाड़ी शुक्रवार को बाजू पर काली पट्टी बांधकर खेलने उतरे। नागपुर के विदर्भ क्रिकेट असोसिएशन स्टेडियम में खेले जा रहे ईरानी कप के मुकाबले के चौथे दिन दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने अपनी-अपनी बाजू पर काली पट्टी बांधी। फैज फजल की कप्तानी वाली विदर्भ टीम और अजिंक्य रहाणे के नेतृत्व में खेल रही शेष भारत टीम ने इस तरह शहीदों को श्रद्धांजलि दी। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में गुरुवार को हुए आत्मघाती आतंकवादी हमले में सीआरपीएफ के 38 जवान शहीद हो गए हैं। इस हमले को लेकर देशभर में गुस्से और गम का माहौल है। ईरानी कप के इस मैच के दौरान मैदानी अंपायर नंदन और नितिन मेनन भी अपनी-अपनी बाजू पर काली पट्टी बांधे नजर आए। बीसीसीआई सूत्रों ने पुष्टि करते हुए बताया कि खिलाड़ियों ने काली पट्टी शहीदों के सम्मान में पहनी है।