Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

न्यूजीलैंड में शानदार प्रदर्शन करने के बाद भी आखिर क्यों निराश हैं विजय शंकर, स्वयं किया खुलासा

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर खिलाड़ी हार्दिक पंड्या के स्थान पर अचानक से ही युवा ऑलराउंडर विजय शंकर को भारतीय टीम से बुलावा आया। इसके बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में विजय शंकर ने अपने प्रदर्शन से प्रभावित किया।

विजय शंकर ने अपने हालिया प्रदर्शन को लेकर रखी प्रतिक्रिया

विजय शंकर के न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के प्रदर्शन ने अब उन्हें विश्व कप के लिए भी उम्मीदों को बढ़ाया है। विश्व कप स्क्वॉड में अब विजय शंकर भी अपनी दस्तक दे रहे हैं।

विश्व कप के लिए जो भी हो लेकन खुद विजय शंकर न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में अच्छे प्रदर्शन के बाद भी ये मान रहे हैं कि वो इससे अच्छा प्रदर्शन कर सकते थे क्योंकि उन्हें नंबर 3 पर मौका दिया गया था।

न्यूजीलैंड में मौका बनाने से हुई चूक

विजय शंकर ने इस बारे में अपनी बात रखते हुए कहा कि “मुझे वास्तव में खुद से बहुत ज्यादा उम्मीद थी। मैं अंत तक बल्लेबाजी कर सकता था और न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 में चूक गया। उसे देखते हुए मैं थोड़ा निराश हूं लेकिन, ये मेरे लिए एक अच्छा दौरा था। मैंने बहुत कुछ सीखा और बेहतर हो रहा हूं।”

विजय शंकर ने आगे कहा कि “मानसिक रूप से जब मैं वहां गया था तो मैं बहुत अच्छी जगह पर था। मुझे ऑस्ट्रेलिया रवाना होने से पहले ये बताना याद है कि मैं बल्ले से करीबी मैचों में जीत सकता हूं। मुझे ऐसा करने का मौका मिला लेकिन मैं चूक गया। मैंने इसे भारत ए के लिए कई बार किया है, लेकिन मुझे दुनिया को ये दिखाने की जरूरत है कि मैं इसे भारत के लिए और बहुत कुछ कर सकता हूं।”

पांचवें वनडे की पारी ने दिलाया विश्वास कि कर सकता हूं बल्लेबाजी

शंकर ने कहा कि “पहले टी20 से पहले अभ्यास सत्र के बाद रोहित शर्मा ने मुझसे कहा कि मैं नंबर 3 पर बल्लेबाजी कर सकता हूं। उन्होंने मुझे तैयार रहने को कहा। कुल मिलाकर टीम को लगता है कि मैं वहां बल्लेबाजी करने के लिए काफी अच्छा हूं। जब मैंने पांचवें वनडे में खेला जहां पर 18 रन पर 4 विकेट पर थे और मैंने उस समय 45 रन बनाए। उस पारी ने टीम को विश्वास दिलाया कि मैं बल्लेबाजी कर सकता हूं और अच्छा प्रदर्शन कर सकता हूं।”

विजय शंकर ने आगे कहा कि “अगर मैं वहां अच्छा नहीं करता तो मेरे पास टीम से बाहर होने के अलावा कुछ नहीं रहता। मेरे पास खोने के लिए कुछ नहीं था मुझे लगा कि मुझे बस उस पल का आनंद लेना चाहिए और ज्यादा से ज्यादा खेलना चाहिए। उस वनडे ने मेरे लिए चीजें बदल दी।”

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।

 

 

The post न्यूजीलैंड में शानदार प्रदर्शन करने के बाद भी आखिर क्यों निराश हैं विजय शंकर, स्वयं किया खुलासा appeared first on Sportzwiki.