Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

कुक को मिली नाइटहुड की उपाधि, एक दशक बाद किसी क्रिकेटर को मिला यह सम्मान

स्पोर्ट्स डेस्क। इंग्लैंड के पूर्व कप्तान और महान बल्लेबाज एलिस्टर कुक को नाइटहुड (सर) की उपाधि से सम्मानित किया गया है। करीब एक दशक बाद किसी क्रिकेटर को यह सम्मान मिला है। इससे पहले साल 2007 में महान क्रिकेटर सर इयान बाथम को दी गई थी। कुक को यह सम्मान ब्रिटेन क्वीन एलिज़ाबेथ II ने दिया। इसके बाद कुक ने कहा कि इस सम्मान को लेते समय वह काफी नर्वस थे। कुक एक्सेस काउंटी क्लब के लिए क्रिकेट खेलते रहेंगे। उन्होंने पिछले साल ही एक्सेस के साथ तीन साल की डील हस्ताक्षर किये है।

आपको बता दें, 34 वर्षीय कुक ने पिछले साल ही इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहा है। उन्होंने अपने क्रिकेट करियर के आखिरी टेस्ट मैच में यादगार शतकीय पारी खेली थी। उन्होंने यह शतक भारत के खिलाफ ओवल के मैदान पर जड़ा था। कुक ने 21 साल की उम्र में साल 2006 में भारत के खिलाफ ही टेस्ट प्रारूप में कदम रखा था।

बता दें, कुक ने 161 टेस्ट मैचों में 45.35 की औसत से 12472 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 33 शतक और 57 अर्धशतक भी जड़े है। कुक ने 59 टेस्ट मैचों में इंग्लैंड टीम की कमान संभाली है। इसमें उन्होंने टीम को 24 मैच में जिताया, जबकि 22 में टीम को हार मिली है। वहीं, 13 टेस्ट ड्रॉ रहे है।

यह भी पढ़े:-

ICC ने श्रीलंका के पूर्व तूफानी बल्लेबाज जयसूर्या पर लगाया 2 साल का प्रतिबंध, जानिए क्यों?

इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय टी20 टीम का हुआ ऐलान, इस खिलाड़ी को मिली टीम कमान

IND vs AUS: हार के कारण जब ट्रोल हुए उमेश यादव तो बुमराह ने इस तरह किया बचाव



Herald