इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल की शुरुआत 23 मार्च को हो रही है। आम चुनाव होने के बावजूद यह टूर्नामेंट भारत में ही खेला जायेगा। पिछले साल आईपीएल के दौरान महिला टी-20 का प्रदर्शनी मैच भी खेला गया था। इसमें स्मृति मंधाना और हरमनप्रीत कौर को टीम को कमान मिली थी। यह मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया था।इसमें दुनिया भर के खिलाड़ी शामिल थे।
क्या इस बार भी होगा मैच?

भारतीय क्रिकेट कण्ट्रोल बोर्ड एक बार फिर से महिलाओं की प्रदर्शनी मैच करवाने के बारे में विचार कर रही है। ईएसपीएन क्रिकइन्फो के मुताबिक इस बार एक नहीं बल्कि कई मैचों का आयोजन किया जा सकता है।
बीसीसीआई के प्रबंधन और प्रशासकों की समिति ने प्रदर्शनी खेलों के विचार को अपनी मंजूरी दे दी है। हालाँकि, अभी योजना तैयार की जानी बाकी है। अभी तक इलेक्शन की वजह से तारीखों का ऐलान नहीं हुआ है।
इन देशों में होते हैं महिला टी-20 लीग

भारत ने टी-20 की सबसे बड़ी लीग आईपीएल खेली जाती है लेकिन इसके बावजूद यहाँ महिला टी-20 लीग नहीं होती है। इसे लेकर बीसीसीआई से लगातार मांग हो रही है लेकिन अभी तक ऐसा नहीं हुआ है।
दूसरी तरफ इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया में महिला टी-20 लीग खेली जाती है। इंग्लैंड में कीया सुपर लीग और ऑस्ट्रेलिया में महिला बिग बैश खेली जाती है। इसमें स्मृति मंधाना और हरमनप्रीत कौर भी हिस्सा लेती हैं।
पिछली बार जीती यह टीम

आईपीएल 2018 के पहले क्वालीफायर से पहले हरमनप्रीत कौर की सुपरनोवस और स्मृति मंधना की ट्रेल ब्लेजर्स के बीच प्रदर्शनी मैच खेली गयी थी। पहले बल्लेबाजी करते हुए ट्रेल ब्लेजर्स ने 129 रन बनाये थे।
130 रनों का लक्ष्य कोई मुश्किल नहीं था लेकिन यह मुकाबला रोमांचक हुआ। हरमनप्रीत की टीम ने मैच की अंतिम गेंद पर जीत हासिल की। उनकी टीम ने इस मैच को 3 विकेट से अपने नाम किया था। इस बार हमें कई और ऐसे मैच देखने को मिल सकते हैं।
अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post आईपीएल के दौरान महिला क्रिकेट मैच करवाने की तैयारी में बीसीसीआई, ये हो सकती हैं कप्तान appeared first on Sportzwiki.