Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

हार्दिक पांड्या एक मैच विनर खिलाड़ी है, उसके अंदर स्वाभाविक टैलेंट है : रवि शास्त्री

भारत और न्यूजीलैंड के बीच हुए आखिरी वनडे मुकाबले में हार्दिक पांड्या ने शानदार प्रदर्शन किया. इस मैच में हार्दिक ने बल्लेबाजी करते हुए 22 गेंदों में 45 रनों की विस्फोटक पारी खेली. अपनी इस पारी में पांड्या ने 5 छक्के और 2 चौके जड़े. टॉड एस्ले के ओवर में पांड्या ने लगातार तीन छक्के भी जड़े.

उन्होंने गेंदबाजी के दौरान भी 2 विकेट अपने नाम किया. भारतीय टीम का ये ऑलराउंडर इस जब से टीम में वापस आया है. शानदार प्रदर्शन कर रहा है. बता दें, भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में 4-1 से सीरीज अपने नाम की. पिछली बार जब भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड का दौरा किया था. तब वो सीरीज 4-0 से हार गए थे. भारतीय टीम के कोच रवि शास्त्री ने हार्दिक पांड्या के बारे में बड़ा बयान दिया है.

रवि शास्त्री ने हार्दिक पांड्या के लिए कही ये बात 

बता दें, वनडे क्रिकेट में छक्कों की हैट्रिक लगाने के मामले में हार्दिक पांड्या ने एबी डिविलियर्स की बराबरी कर ली है. यह चौथी बार था, जब हार्दिक पांड्या ने लगातार तीन गेदों पर 3 छक्के जड़े हैं.

उन्होंने कहा,

“हार्दिक को देखकर बहुत अच्छा लगा. वह जिस तरह से वापस आए.वह एक स्वाभाविक प्रतिभा है.वह एक मैच विजेता है. और उन्होंने दिखाया कि वह आज बल्ले से क्या कर सकते हैं. उन 20-30 रनों ने ही हार जीत के सभी अंतर बना दिएं है. “

6 फरवरी से शुरू होने वाली है न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज 

बता दें, भारतीय टीम अब न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज खेलने वाली है. इस सीरीज में भी हार्दिक से आप कमाल देख सकते हैं. टी-20 सीरीज 6 फरवरी से शुरू होने वाली है. इस सीरीज में ऋषभ पंत को भी वापस बुलाया गया है. भारत को विश्व कप से पहले अब आखिरी सीरीज ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलनी है.

भारतीय टीम इस समय लगातार जीतते आ रही है. पहले उन्होंने ऑस्ट्रेलिया को हराया. अब न्यूजीलैंड को उन्हीं के घर में मात देगी.

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post हार्दिक पांड्या एक मैच विनर खिलाड़ी है, उसके अंदर स्वाभाविक टैलेंट है : रवि शास्त्री appeared first on Sportzwiki.