Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

खिलाड़ियों की तैयारी में पूरी मदद देंगे : राठौड़

नयी दिल्ली
केंद्रीय खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने कहा है कि सरकार आगामी टोक्यो ओलंपिक सहित अंतराष्ट्रीय खेल आयोजनों में भारतीय खिलाड़ियों और टीमों की तैयारी के लिए पूरी मदद उपलब्ध करा रही है। राठौड़ ने सोमवार को राज्यसभा में एक लिखित जबाव में कहा कि ओलंपिक सहित अंतराष्ट्रीय खेल आयोजनों के लिए भारतीय एथलीटों और टीमों की तैयारी एक सतत प्रक्रिया है और सरकार चयनित खिलाड़ियों को भारतीय खेल प्राधिकरण द्वारा आयोजित राष्ट्रीय शिविरों के जरिए कोचिंग उपलब्ध करा रही है।

खेल मंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय खेल महासंघों को मदद योजना के तहत विदेशी दौरे और प्रतियोगिताएं उपलब्ध करायी जा रही है। उन्होंने कहा कि उनका मंत्रालय टारगेट ओलंपिक पोडियम स्कीम (टाप्स) के तहत एलीट खिलाड़ियों को वित्तीय मदद उपलब्ध करा रहा है। इन खिलाड़ियों को इनके अलावा देश और देश से बाहर विश्व स्तरीय ट्रेनिंग सुविधाएं दी जा रही है। राठौड़ ने बताया कि हाल में विदेशों में खेल मुकाबलों में भागीदारी के दौरान किसी भी खिलाड़ी से खाने और आवास को लेकर कोई शिकायत नहीं मिली है। उन्होंने बताया कि खिलाड़ियों के प्रशिक्षण के लिए साई ने 18 विदेशी कोच और छह विदेशी सपोर्ट स्टाफ रखा है। विदेशी कोच भारतीय कोचों को भी ट्रेनिंग दे रहे हैं ताकि उनकी जानकारी और तकनीकी कौशल को बढ़ाया जा सके।