भारतीय टीम के कोच रवि शास्त्री और विराट कोहली ने अभी तक टीम इंडिया के लिए बहुत सी महत्वपूर्ण जीत दिलाई है. अभी हाल ही में हुए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इन दोनों की जोड़ी ने पहली बार ऑस्ट्रेलिया में भारत के लिए कोई टेस्ट सीरीज अपने नाम करी. रवि शास्त्री ने कोच की भूमिका शानदार निभाई और कप्तान कोहली ने कप्तानी भी बेहतरीन तरीके से करी.
लेकिन आपको हम ऐसे पांच खिलाड़ियों के बारे में बताएंगे जिन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया लेकिन फिर भी टीम से इनको कोहली और शास्त्री के कार्यकाल में बाहर निकाल दिया गया.
5. जयंत यादव

भारतीय टीम के इस खिलाड़ी ने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच में शानदार शतक लगा चूका है.इस खिलाड़ी का बल्लेबाजी औसत देखकर आप खुद कहेंगे इनको टीम से क्यों निकला गया. इस खिलाड़ी को 4 मैच में मौका मिला और इन्होंने 45 के औसत से रन बनाए हैं. जरूरत पड़ने पर इस खिलाड़ी ने विकेट भी लिए लेकिन इस बेहतरीन प्रदर्शन के बाद भी इस खिलाड़ी को टीम से निकाल दिया गया.
4. शार्दुल ठाकुर

भारतीय टीम का ये तेज गेंदबाज टीम के लिए टेस्ट वनडे और टी-20 तीनो फ़ॉर्मेट खेल चूका है. वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज में इस खिलाड़ी ने डेब्यू किया लेकिन चोट के कारण वो टीम से बाहर हो गए. इसके बाद जब ये खिलाड़ी फीट हुआ तब किसी ने इस खिलाड़ी के बारे में नहीं पूछा. जिसके बाद इन्होंने चयनकर्ता पर आरोप भी लगाए थे.
3. अजिंक्य रहाणे

भारतीय टीम के इस अनुभवी खिलाड़ी को वनडे टीम में जगह नहीं मिल रही है. रहाणे ने अपनी आखिरी सीरीज साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेली. उस सीरीज में उन्होंने कुछ बेहतरीन पारियां खेली लेकिन एक या दो मैच में फ्लॉप होने के बाद इनको टीम से निकाल दिया गया. वो लगातार घरेलू क्रिकेट में रन बनाते रहे लेकिन इस खिलाड़ी को टीम में फिर मौका नहीं मिला.
2. मनीष पांडे

भारतीय टीम के इस खिलाड़ी ने कई बार टीम को अपने बल्लेबाजी से जीत दिलाई है. लेकिन इस खिलाड़ी को टीम के साथ केवल बेंच पर बिठाया गया और फिर धीरे-धीरे इस खिलाड़ी को टीम से निकाल दिया गया. इस खिलाड़ी के अंदर प्रतिभा होने के बावजूद टीम में जगह नहीं मिली.
1. श्रेयश अय्यर

भारतीय टीम के इस शानदार खिलाड़ी ने अपना आखिरी मैच श्रीलंका के खिलाफ खेला. उनका प्रदर्शन भी शानदार था लेकिन उसके बाद इस खिलाड़ी को किस वजह से टीम से बाहर निकाल दिया गया किसी को समझ नहीं आया. ये खिलाड़ी लगतार घरेलू मैच में प्रदर्शन करता रहा लेकिन टीम में जगह नहीं मिली.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post रवि शास्त्री और विराट कोहली ने इन पांच खिलाड़ियों के साथ हमेशा की नाइंसाफी, शानदार प्रदर्शन के बाद भी किया टीम से बाहर appeared first on Sportzwiki.