भारत विश्व कप से पहले अपनी आखिरी सीरीज खेल रहा है. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टी-20 सीरीज में भारत को हार मिली थी. इस मैच में भारतीय बल्लेबाज पूरी तरह फ्लॉप रहे थे. गेंदबाजी के दौरान जसप्रीत बुमराह ने भारत के पक्ष में लगभग मैच लाये थे. लेकिन उमेश यादव ने आखिरी ओवर में 14 रन दे दिए और भारत मैच हार गया.
अब भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर क्रुनाल पांड्या ने कही ये बात

नवंबर में डेब्यू करने वाले क्रुणाल को नियमित रूप से भारत की टी20 टीम की अंतिम एकादश में जगह मिलती रही है.
उन्होंने कहा,
“यह शानदार गेंदबाजी प्रयास था. सभी ने योगदान दिया और हमने कम स्कोर का लगभग बचाव कर लिया था. हमें सिर्फ अपनी बल्लेबाजी को लेकर अधिक सतर्क होने की जरूरत है.कल काफी महत्वपूर्ण मैच है और हम 0-1 से पिछड़े हुए हैं लेकिन मैं यह नहीं कहूंगा कि हमने लय गंवा दी है. हम उस रात हार गए थे लेकिन हम लगातार दो मैच नहीं हारने वाले. मुझे यकीन है कि हम कल अच्छा प्रदर्शन करेंगे”
भारत को ज्यादा गेंदबाज के साथ उतरना चाहेगा

भारतीय टीम पहले मैच में पांच गेंदबाज के साथ उतरी थी. साथ ही इस खिलाड़ी ने अपने बल्लेबाजी क्रम के बारे में भी बताया. भारतीय टीम का ये खिलाड़ी गेंदबाजी के साथ-साथ बल्लेबाजी भी कर लेता है.
उन्होंने आगे कहा,
“ईमनदारी से कहूं तो मैं इस बारे में नहीं सोच रहा कि मुझे कौन से नंबर पर बल्लेबाजी करनी चाहिए. मेरा ध्यान सिर्फ उन चीजों पर है जो मेरे हाथ में हैं, फिर स्थिति चाहे कुछ भी हो, मैं गेंद और बल्ले दोनों से योगदान देना चाहता हूं भारत विजाग में सिर्फ पांच विशेषज्ञ गेंदबाजों के साथ उतरा था और ऐसे में टीम में कुछ कामचलाऊ गेंदबाजों का होना सही रहेगा”
“जो पांचों गेंदबाज खेले वे स्तरीय गेंदबाज थे. अपने दिन वे सभी मैच विजेता हैं. अगर आपके पास विकल्प है तो यह अच्छा है लेकिन हम जिस भी संयोजन के साथ उतरे हम उसके साथ खुश हैं. क्रुणाल ने रविवार के प्रदर्शन के लिए ऑस्ट्रेलिया की तारीफ भी की”
ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए कही ये बात

ऑस्ट्रेलिया को भारत ने उनके ही सरजमीं पर हरा के अभी कुछ दिन पहले आई थी.
“इतिहास गवाह है कि उनकी टीम प्रतिस्पर्धी है और हमें पता है कि मैदान पर कदम रखने पर वे हमेशा शत प्रतिशत प्रयास करते हैं, यहां का विकेट अच्छा है. निश्चित तौर पर यह विजाग से बेहतर होगा. इसलिए हमें अधिक रन बनने की उम्मीद है”
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post पिछली हार से मिला सबक करेंगे जोरदार वापसी: क्रुनाल पांड्या appeared first on Sportzwiki.