Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ईरानी कप जीतने के बाद विदर्भ ने शहीदों को दी जीत से मिली राशि

स्पोर्ट्स डेस्क। गुरुवार को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ काफिले पर हुए आतंकी हमले की पूरा देश निंदा कर रहा है। वहीं शहीद जवानों के परिवारों की केंद्र सरकार, बॉलीवुड स्टार्स, क्रिकेटर्स और आम जनता मदद करने में लगी हुई है। बता दें, इस आतंकी हमले में 40 जवान शहीद हुए है। अब दो बार रणजी ट्रॉफी का खिताब जीतने के बाद बाद विदर्भ टीम ने ईरानी कप पर अपना कब्ज़ा जमाया है और उससे मिली राशि शहीदों के परिजनों को दी है।

ख़िताब जीतने के बाद विदर्भ टीम के कप्तान ने कहा, 'हमारी टीम की ये इच्छा है कि वो पुलवामा में देश के लिए शहीद हुए जवानों को परिजनों को इस जीत की राशी दें। हम बहुत कुछ तो नहीं कर सकते, लेकिन इतनी ही दुआ करते हैं कि ईश्वर उन्हें शक्ति दे।'

आपको बता दें, इस फाइनल मुकाबले में रेस्ट ऑफ इंडिया ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए हनुमा विहारी के शतक (114 रन) और मयंक अग्रवाल की 95 रनों की पारी के दम पर 330 रन बनाये। रेस्ट ऑफ इंडिया के जवाब में विदर्भ की टीम 425 रन बनाकर सिमट गई। विदर्भ की तरफ से अक्षय कर्णवार(102 रन) ने शानदार शतक लगाया। जबकि अक्षय वाडकर (73 रन) और संजय रघुनाथ (65 रन) ने अर्धशतीय पारी खेली। इन खिलाड़ियों की पारी के दमपर विदर्भ को पहली पारी के आधार पर 95 रनों की अहम बढ़त मिली।

दूसरी पारी में खेलने उतरी रेस्ट ऑफ इंडिया ने शानदार खेल दिखाया। हनुमा विहारी की शानदार फॉर्म जारी रही और उन्होंने 180 रनों की नाबाद पारी खेली। कप्तान अजिंक्ये रहाणे (87 रन) और श्रेयस अय्यर (61 रन) ने भी अर्धशतक लगाया। रेस्ट ऑफ इंडिया ने तीन विकेट पर 374 रनो पर घोषित की और विदर्भ के सामने 279 रन बनाए। इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी विदर्भ ने गणेश सतीश(87 रन), अथर्व ताइडे(72 रन) की पारियों से आखिरी दिन खेल खत्म होने तक 5 विकेट पर 269 रन बना लिए। मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ पर पहली पारी की बढ़त के आधार पर विदर्भ को विजेता घोषित किया गया।

यह भी पढ़े:-

नेशनल बैडमिंटन चैम्पियनशिप: सिंधु फाइनल में पहुंचीं

इस भारतीय खिलाड़ी ने बनाया शानदार रिकॉर्ड, इस मामले में बने पहले खिलाड़ी

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम की घोषणा, इन को मिली जगह



Herald