Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

हनुमा विहारी ने रचा इतिहास, इस मामलें में बने पहले भारतीय बल्लेबाज

इंटरनेट डेस्क। हनुमा विहारी भारतीय क्रिकेट टीम के आक्रामक बल्लेबाज है। हनुमा विहारी दाएं हाथ के बल्लेबाज के साथ आफ ब्रेक गेंदबाज है। भारतीय टीम का ये दिग्गज बल्लेबाज इस समय ईरानी कप क्रिकेट मैच शानदार प्रदर्शन कर रहा है। हनुमा विहारी ने ईरानी कप क्रिकेट में इतिहास रचने में कामयाबी हासिल कर ली है।

जवानों की शहादत को विराट का सलाम, शहीदों के सम्मान में कप्तान कोहली ने किया ये 'विराट' फैसला

हनुमा विहारी ने ईरानी कप में रणजी चैंपियन विदर्भ के खिलाफ खेलते हुए इतिहास रच दिया। हनुमा विहारी ने रेस्ट ऑफ इंडिया की तरफ से खेलते हुए दूसरी पारी में 180 रनों की पारी खेली। इस शतक के साथ ही हनुमा विहारी ईरानी कप के इतिहास में लगातार तीन शतक लगाने वाले पहले क्रिकेटर बन गए हैं।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैदान में नजर आएगा ये नया चेहरा, टीम चयन से कुछ देर पहले ही कर डाला ये कारनामा

हनुमा विहारी ने इस दौरान 300 गेंदों में 19 चौकों और 4 छक्कों की सहायता से नाबाद 180 रन की बेहतरीन पारी खेली। इसी के साथ हनुमा ने शिखर धवन के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। शिखर धवन ने 2011 में ईरानी ट्रॉफी में राजस्थान के खिलाफ खेलते हुए दोनों पारियों में शतक जमाया था। अब हनुमा इस मामलें में दूसरे खिलाड़ी बन गए है। इसी के साथ ही हनुमा ने इंग्लैंड में 30 मई से शुरू होने वाले आईसीसी वनडे विश्व के लिए शानदार पारी खेल अपना दावा पेश कर दिया है।विहारी ने पहली पारी में भी 114 रन की शतकीय पारी खेली थी।