लाइव सिटीज, सेंट्रल डेस्क : सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट के ग्रुप बी में बिहार को अपने पहले मैच में करारी हार झेलनी पड़ी. सूरत के लालबाई कांट्रेक्टर स्टेडियम में खेले गए मैच में रणजी चैंपियन विदर्भ ने उसे सात विकेट से हरा दिया.
बिहार ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट पर 103 रन बनाए जवाब में विदर्भ ने 14.2 ओवर में तीन विकेट पर 104 रन बनाकर अपने नाम कर लिया. मैच में बिहार के लिए बाबुल ने सर्वाधिक 27 और रहमतुल्लाह ने 18 रन बनाए. विदर्भ के बल्लेबाज एसयू श्रीवास्तव ने नाबाद 49 रन बनाए.
The post मुश्ताक अली क्रिकेट : रणजी चैंपियन विदर्भ ने बिहार को दी शिकस्त appeared first on Live Cities.