Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

फखर जमान ने इस दिग्गज खिलाड़ी को बताया अपना पसंदीदा क्रिकेटर, कहा बल्लेबाजी फूटेज देख सीखता हूँ बल्लेबाजी

आईपीएल के तर्ज पर पाकिस्तान में आज से पाकिस्तान सुपर लीग की शुरुआत हो रही है. इस सीरीज में विश्व के कई दिग्गज खिलाड़ी हिस्सा लेंगे.आपको बता दें कि पाकिस्तान सुपर लीग के मैच ज्यादातर यूएई में खेले जाएंगे तो वहीं फाइनल मैच  का आयोजन पाकिस्तान में किया जाएगा.

पाकिस्तान सुपर लीग का ये चौथा सीजन है. धीरे-धीरे ही सही लेकिन पीएसएस अब फैन्स के बीच अपनी पहचान बना पाने में सफल हो रहा है. पाकिस्तान की टीम के सलामी बल्लेबाज फखर जमान ने इंटरव्यू के दौरान अपने फेवरेट खिलाड़ी के बारे में बताया है.

फखर जमान ने इस खिलाड़ी को बताया अपना पसंदीदा खिलाड़ी 

पाकिस्तान के इस सलामी बल्लेबाज को इस समय विश्व का सबसे बेहतरीन सलामी बल्लेबाज में से एक माना जाता है.

उन्होंने कहा,

“एबी डिविलियर्स मेरे पसंदीदा खिलाड़ी हैं, मैं उनसे सीखने के लिए उनकी बल्लेबाजी देख रहा था.मैं अगले एक महीने के दौरान उनसे अधिकतम सीखने की कोशिश करूंगा”

अपनी बल्लेबाजी को बेहतर बनाने के लिए उनसे सलाह लूँगा 

“मेरी बल्लेबाजी को बेहतर बनाने के लिए मेरे मन में कुछ सवाल हैं, इसलिए मैं उनसे भी इसके बारे में जरूर पूछूंगा. मैं खुद को भाग्यशाली मानता हूं कि मैं एबी डिविलियर्स जैसे दिग्गज के साथ ड्रेसिंग रूम साझा कर रहा हूं”

मैं पीएसएल के वजह से ही लाइमलाइट में आया

“मैंने पहले भी खेला था लेकिन मैं पीएसएल के माध्यम से लाइमलाइट में आया. मैं पहले भी खेल चुका था, लेकिन पीएसएल में मेरी अच्छी पारी ने मुझे पाकिस्तान टीम के लिए चयनकर्ताओं से बुलावा दिया”

“यह हमारी स्थानीय प्रतिभाओं की भी मदद कर रहा है, जिन्होंने विभिन्न लीगों में अनुबंध अर्जित करने के लिए ज्यादा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट नहीं खेला है “

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post फखर जमान ने इस दिग्गज खिलाड़ी को बताया अपना पसंदीदा क्रिकेटर, कहा बल्लेबाजी फूटेज देख सीखता हूँ बल्लेबाजी appeared first on Sportzwiki.