Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर्स के लिए भारत दौरा विश्व कप दावेदारी का आखिरी मौका नहीं: लैंगर

मेलबर्न
 ऑस्ट्रेलिया के कोच जस्टिन लैंगर ने कहा है कि भारत के खिलाफ श्रृंखला के लिए चुनी गई टीम का हिस्सा नहीं होने के बावजूद चोटिल स्टीव स्मिथ और डेविड वार्नर सहित अन्य खिलाड़ी विश्व कप टीम में जगह बना सकते हैं।

स्मिथ और वार्नर कोहनी की चोट से उबर रहे हैं जबकि मैथ्यू वेड, मिशेल मार्श, बिली स्टेनलेक जैसे खिलाडिय़ों को भी भारत दौरे के लिए शामिल नहीं किया गया है जहां टीम को दो टी20 और पांच एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने हैं। लैंगर ने क्रिकेट  ऑस्ट्रेलिया की वेबसाइट से कहा, ‘आप इस दौरे का हिस्सा हो या नहीं इससे कोई फर्क नहीं पड़ता, इसके बावजूद टीम में स्थान मौजूद हैं।’ उन्होंने कहा, ‘लेकिन विश्व कप करीब है और स्टीव स्मिथ और डेव वार्नर जैसे खिलाडिय़ों को कड़ी मेहनत करनी होगी।’

लैंगर ने आगे कहा, ‘यहां प्रतिस्पर्धा होगी लेकिन यह अच्छा है क्योंकि कुछ खिलाडिय़ों को हमेशा मुस्तैद रहना होगा और हर मौके पर शानदार क्रिकेट खेलनी होगी।’ लैंगर निराश हैं कि टीम के सबसे सीनियर गेंदबाज मिशेल स्टार्क चोट के कारण भारत दौरे पर नहीं जा पाएंगे।