Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

एयर स्ट्राइक के बाद पाकिस्तानी क्रिकेटर मोहम्मद आमिर की भारत को गीदड़ भभकी

इनदिनों भारत-पाकिस्तान सीमा पर काफी तनाव है. दोनों ही मुल्कों के बीच जंग का माहौल बना हुआ हैं. बता दें, कि 14 फरवरी को कश्मीर के पुलवामा जिले में सुरक्षा में तैनात जवानों पर आंतकियों ने एक फिदायीन हमला किया था. जिसमें देश की सुरक्षा करने वाले 44 जवान शहीद हो गए थे और कई जवान घायल हो गये थे. इस आतंकवादी हमले को जैश-ए-मोहम्मद ने अंजाम दिया था.

भारत ने की जवाबी करवाई 

भारतीय वायु सेना ने पुलवामा हमले का बदला लेते हुए 12 मिराज 2000 विमानों की मदद से पाकिस्तान के बालकोट में 1000 किलो बमबारी की और करीब 300 आंतकवादीयों को मार गिराया.

भारतीय वायु सेना के द्वारा लिए गये इस बदले के बाद भारतीय क्रिकेट काफी खुश हैं और सचिन तेंदुलकर से लेकर कप्तान विराट कोहली तक ने अपनी ख़ुशी सोशल मीडिया में जाहिर की है.

मैं अपने देश की सेना के साथ खड़ा हूँ.

भारत के द्वारा की गई इस कार्रवाई के बाद पाकिस्तान क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने अपने देश के आर्मी को समर्थन किया है. उन्होंने अपने अधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर अपनी सेना की एक तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा, “मैं अपने देश की सेना के साथ खड़ा हूँ.”

 

फिक्सिंग के कारण झेल चुके हैं पांच साल का बैन 

पाकिस्तान के सलमान बट व मोहम्मद आसिफ के साथ 2010-11 के इंग्लैंड दौरे में स्पॉट फिक्सिंग में पाकिस्तान के तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर भी फंसे थे और उन पर पीसीबी ने पांच साल का प्रतिबंध लगाया था.

हालाँकि, अब मोहम्मद आमिर से वह पांच साल प्रतिबंध हट चुका है और वह फिलहाल पाकिस्तान की राष्ट्रीय टीम से खेल भी रहे है और शानदार प्रदर्शन भी कर है.

मोहम्मद आमिर ने अपने खेले 36 टेस्ट में अबतक 119 विकेट हासिल किये हैं. वहीं उन्होंने अपने खेले 49 वनडे मैचों में 60 विकेट हासिल किये हैं. वह अबतक अपनी टीम के लिए 42 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुके हैं. जिसमे उन्होंने 6.83 के अच्छे इकॉनामी रेट से 55 विकेट हासिल किये हैं.

एयरस्ट्राइक के बाद भारतीय खिलाड़ियों ने दी पाकिस्तान को चेतावनी

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें. 

The post एयर स्ट्राइक के बाद पाकिस्तानी क्रिकेटर मोहम्मद आमिर की भारत को गीदड़ भभकी appeared first on Sportzwiki.